Top
Begin typing your search above and press return to search.

उत्तराखंड में डॉ. संजय निषाद के स्वागत की तैयारियां तेज, कार्यकर्ताओं में उत्साह

उत्तराखंड के जसपुर में कश्यप समाज की बैठक में डॉ. संजय निषाद के भव्य स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।

उत्तराखंड में डॉ. संजय निषाद के स्वागत की तैयारियां तेज, कार्यकर्ताओं में उत्साह
X

काशीपुर (जसपुर)। उत्तराखंड में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जसपुर में कश्यप समाज के गणमान्य लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उनके स्वागत कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चेतन यादव ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर संकल्प लिया है कि यह कार्यक्रम जन-जागरूकता का प्रतीक बनेगा और समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करेगा।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से निषाद, कश्यप, मल्लाह सहित अन्य समाजों के लोगों को जोड़कर उनके अधिकारों की आवाज को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी समर्थकों और समाज के लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और एकता का परिचय दें।

बैठक में कई प्रमुख पदाधिकारी और समाजसेवी भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चैतन्य यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष जयविंदर सिंह तुरैहा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह कश्यप, प्रदेश सचिव नारायण सिंह कश्यप, डॉ. चंद्रपाल सिंह कश्यप, भगवान दास कश्यप, सोहन कश्यप, देवेंद्र कश्यप, प्रशांत कश्यप और लाखन कश्यप सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह कार्यक्रम न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि समाज की एकता और जागरूकता को भी नई दिशा देगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it