Top
Begin typing your search above and press return to search.

‘ब्रह्मास्त्र' से लीक हुआ शाहरुख खान का लुक

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान का लुक आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र से लीक हो गया है।

‘ब्रह्मास्त्र से लीक हुआ शाहरुख खान का लुक
X

मुंबई, बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान का लुक आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र से लीक हो गया है।
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से शाहरुख खान का लुक लीक हो गया है। फिल्म में शाहरुख का कैमियो रोल है। शाहरुख इस फिल्म में 'वानरास्त्र' की भूमिका निभाते नजर आयेंगे।वीडियो में शाहरुख खून से आग की लपटों के बीच नजर आ रहे हैं।
गौरततलब है कि स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी की अहम भूमिका है। यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it