Top
Begin typing your search above and press return to search.

नकली नोटों को चलाने के लिए अपनाया नया तरीका

नई दिल्ली । बचपन में चूरन के बीच नोट जैसी सूरत में निकलने वाली रदï्दी को दिल्लीवासी बेशक फेंक देते रहे हों, लेकिन अब उसकी कीमत दो हजार रुपए आंकी जा रही है।

नकली नोटों को चलाने के लिए अपनाया नया तरीका
X

नई दिल्ली । बचपन में चूरन के बीच नोट जैसी सूरत में निकलने वाली रदï्दी को दिल्लीवासी बेशक फेंक देते रहे हों, लेकिन अब उसकी कीमत दो हजार रुपए आंकी जा रही है। हालांकि यह कीमत वसूलने के लिए अपराध के रास्ते से जाना पड़ता है और ऐसा ही रास्ता आजकल दिल्ली के एटीएम में अपनाया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों से आरोपियों ने नकली नोटों को बाजार में चलाने का खतरा मोल लेने के बजाए चूरन छाप नोटों को एटीएम में चलाने का तरीका अपनाया है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की आशंका जताते हुए कहा कि पिछले कई महीनों में यह एक नए अपराध के तरीके के रूप में सामने आ रहा है। नोटों की गडिï्डयों के बीच एक नकली नोट अथवा चूरन वाला नोट डालने पर किसी को जानकारी नहीं होगी, तो वहीं जब तक एटीएम से निकलकर अपराध की जानकारी होगी, तब तक नोट कई हाथों में सैर कर चुकी होगी दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के दो बैंक के एटीएम से सिलसिलेवार ढ़ंग से चूरन वाले नोट निकल चुके हैं, जिसके बाद पुलिस इसे एक बड़ी चुनौती के रूप में देख रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it