Begin typing your search above and press return to search.
ताला तोडक़र लाखों की चोरी
नई दिल्ली ! स्वरूप नगर इलाके में चोरों ने एक घर में लाखों के गहने व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त पीडि़त परिवार मंदिर गया हुआ था।

नई दिल्ली ! स्वरूप नगर इलाके में चोरों ने एक घर में लाखों के गहने व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त पीडि़त परिवार मंदिर गया हुआ था। पुलिस केस दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। सन्नी (30) परिवार के साथ स्वरूप नगर में रहता है। वह पेशे से ड्राइवर है। पीडि़त ने बताया कि बुधवार दोपहर वह परिवार के साथ इलाके में स्थित मंदिर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर सारा सामान फैला हुआ था। पीडि़त के अनुसार चोर घर से करीब ढाई लाख के गहने व 70 हजार रुपये ले गए। फिलहाल पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर चोरों की पहचान में जुटी हुई है।
Next Story


