मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
नई दिल्ली ! राजधानी में एक ऐसे तस्कर गिरोह का खुलासा हुआ है, जिसमें मुख्य आरोपी महिला है, जो अपने दो पतियों के साथ मिलकर मानव तस्करी का धंधा करती थी।

नई दिल्ली ! राजधानी में एक ऐसे तस्कर गिरोह का खुलासा हुआ है, जिसमें मुख्य आरोपी महिला है, जो अपने दो पतियों के साथ मिलकर मानव तस्करी का धंधा करती थी। मुख्य आरोपी की पहचान दुर्गा के रूप में की गई है, तो वहीं उसके दूसरे पति पिंटू उर्फ चिंटू को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस इस मामले में दुर्गा के पहले पति राजू व सह-आरोपी रीता की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नेताजी सुभाष प्लेस को मामले की जानकारी बुधवार को मिली थी, जिसके बाद देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, तो वहीं जल्द ही रीता को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली महिला आयोग के जरिए पुलिस को 14 वर्षीय नाबालिग ब‘ची के तस्करी होने की सूचना मिली थी, जिससे पूछताछ के आधार पर दुर्गा व पिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस को पूछताछ में दुर्गा ने बताया कि उसकी राजू से हुई थी, लेकिन बाद में वह राजू को छोडक़र पिंटू के साथ दिल्ली में रहने लगी थी। पिंटू दिल्ली में ही प्लेंसमेंट एजेंसी चलाता है, जबकि राजू उड़ीसा से गरीब घर की लड़कियों को बहला फुसलाकर पिंटू के हाथ बेच देता था। दिल्ली महिला आयोग अध्यक्षा स्वाती मालीवाल ने बताया कि महिला आयोग को 181 हेल्पलाईन पर फोन के जरिए सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने कार्यवाही करते हुए पुलिस को इस बाबत जानकारी दी और नाबलिग लडक़ी को बचाया। पीडि़त लडक़ी ने पूछताछ में बताया कि वह मूलरूप से उड़ीसा की रहने वाली है और दुर्गा नाम की महिला एक साल पहले उसे नौकरी का लालच देकर दिल्ली लेकर आई थी। मालीवाल ने बताया कि दुर्गा शकूरपुर में दुर्गा प्लेसमेंट एजेंसी भी चलाती है, जिसने शुरुआत में तो पीडि़ता को विकासपुरी में एक घर में घरेलू सहायिका के तौर पर लगवाया, लेकिन आठ महीने काम करने के बाद भी लडक़ी को एक रुपए भी नहीं दिया गया और सारा पैसा दुर्गा ने हड़प लिया।
दो महीने पहले ही दुर्गा ने इस लडक़ी को शकूरपुर की एक दूसरी औरत रीता के घर छोड़ दिया, जहां पिछले कई दिनों से नाबालिग पीडि़ता का यौन शौषण किया जा रहा था। बुधवार को सभी से छुपकर पीडि़ता रीता के घर से भाग निकली, जिसके बाद एक राहगीर ने पीडि़ता को परेशान देखकर महिला आयोग की हेल्पलाईन पर मामले की जानकारी दी।


