Top
Begin typing your search above and press return to search.

गुजरात ट्रायल कोर्ट जल्द करे आसाराम के खिलाफ मामलों का निपटारा: सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली ! उच्चतम न्यायालय ने आज गुजरात ट्रायल कोर्ट को आसाराम के खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामलों का एक तय समय सीमा के भीतर और न्यायिक प्रक्रिया के तहत जल्द से जल्द निपटारा करने को कहा है।

गुजरात ट्रायल कोर्ट जल्द करे आसाराम के खिलाफ मामलों का निपटारा: सुप्रीम कोर्ट
X

नयी दिल्ली ! उच्चतम न्यायालय ने आज गुजरात ट्रायल कोर्ट को आसाराम के खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामलों का एक तय समय सीमा के भीतर और न्यायिक प्रक्रिया के तहत जल्द से जल्द निपटारा करने को कहा है। आसाराम के खिलाफ राजस्थान और गुजरात में बलात्कार के दो मामले दर्ज हैं। मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर की अध्यक्षता में न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने इस मामले में गुजरात ट्रायल कोर्ट को एक तय समय सीमा के भीतर आसाराम के खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामले निपटाने को कहा है। हालांकि, इस मामले में उच्चतम न्यायालय ने समय सीमा तय नहीं की है। उआसाराम के वकील अजय गुप्ता ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि अभियोजन पक्ष इस मामले से जुड़े गवाहों की जांच नहीं कर रहा है। श्री गुप्ता ने कहा कि इस मामले में अब तक केवल चार गवाहों की ही जांच की गई है। श्री गुप्ता ने अभियोजन पक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए इस मामले में देरी करने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि जोधपुर पुलिस ने आसाराम को तीन अगस्त 2013 को गिरफ्तार किया था। आसाराम जब से जेल में ही बंद है। एक किशोरी ने आसाराम पर जोधपुर आश्रम के पास एक गांव में उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। गुजरात सरकार ने इससे पहले उच्चतम न्यायालय की खंडपीठ को बताया था कि आसाराम के खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामलों का निपटारा जल्द ही कर लिया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it