Top
Begin typing your search above and press return to search.

जोशी, पवार, कोहली, पौडवाल सहित 39 हस्तियां पद्म पुरस्कार से अलंकृत

नयी दिल्ली ! राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार, टीम इंडिया

जोशी, पवार, कोहली, पौडवाल सहित 39 हस्तियां पद्म पुरस्कार से अलंकृत
X

नयी दिल्ली ! राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, रियो पैरालम्पिक की रजत पदक विजेता दीपा मलिक एवं मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल सहित 39 हस्तियों को आज यहां पद्म पुरस्कारों से अलंकृत किया। श्री मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में आयोजित अलंकरण समारोह में चार हस्तियों को पद्म विभूषण, दो को पद्म भूषण और 33 को पद्मश्री से अलंकृत किया। कुल 44 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिये जाने थे, लेकिन इनमें से पांच हस्तियां अलंकरण समारोह में उपस्थित नहीं थीं। पद्म विभूषण अलंकरण पाने वाली हस्तियों में श्री जोशी और श्री पवार के अलावा अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रो. उडिपि रामचंद्र राव और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष स्वर्गीय पी ए संगमा (मरणोपरांत) शामिल हैं। स्वर्गीय संगमा की पत्नी ने यह सम्मान हासिल किया।

राष्ट्रपति ने थाईलैंड की राजकुमारी महा चक्री सिरिंधोर्न और शल्य चिकित्सा क्षेत्र के नामचीन प्रोफेसर डॉ. टेहेम्टन एरच उडवाडिया को पद्म भूषण अलंकरण से अलंकृत किया।
इस मौके पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह एवं अन्य केंद्रीय मंत्रियों के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी उपस्थित थे।
पद्मश्री पुरस्कार लेने वालों में विराट कोहली, सुश्री पौडवाल और सुश्री दीपा मलिक के अलावा जानेमाने शिक्षाविद् प्रो. अनंत अग्रवाल, कन्याकुमारी आध्यात्म सेवा मिशन की उपाध्यक्ष एवं जानीमानी समाजसेविका कुमारी निवेदिता रघुनाथ भिडे, एकमात्र ‘जागर-गायिका’ बसन्ती बिष्ट, इंजीनियरिंग क्षेत्र की हस्ती श्री मोहनरेड्डी वेंकट रामा बोदानापु, फ्रांस में जन्मे भारतीय लेखक मिशेल दनिनो, मधुबनी पेंटिंग से जुड़ी लोक कलाकार बऊवा देवी, प्रो. मदन माधव गोडबोले, उत्तर कन्नड़ की हालाक्कि जनजाति की कोकिला नाम से मशहूर सुक्रि बोम्मु गौडा, बाइक एम्बुलेंस दादा के नाम से मशहूर करीमुल हक अौर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े डॉ. नरेन्द्र कोहली शामिल हैं।
श्री मुखर्जी ने दृष्टिहीन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं मौजूदा खिलाड़ी शेखर नाइक लछमा अौर हाकी इंडिया टीम के गोलकीपर श्रीजेष पी आर को भी अलंकृत किया।
पद्मश्री पाने वाली अन्य हस्तियों में डॉ. सुहासचंद्र विट्ठल मापुस्कर (मरणोपरांत), सर्वश्री वारेप्पा नव, चेमनचेरि कुंजिरामन नायर, मुकुन्द नायक, विष्णु पांड्या, डॉ. बिहारीदास गोपालदास पटेल, चंद्रकांत पीठवा, दरिपल्ली रामया, संत बलबीर सिंह सीचेवाल, अरुण कुमार शर्मा, चमू कृष्ण शास्त्री, प्रो. हरकिशन सिंह, पूनम सूरी, पुरुषोत्तम उपाध्याय, डॉ. भारती विष्णुवर्धन, डॉ. टी. के. विश्वनाथन और डॉ. (श्रीमती) सूनिटी सोलोमन (मरणोपरांत) एवं श्रीमती मीनाक्षी पी भी शामिल हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it