Top
Begin typing your search above and press return to search.

मजीठिया की सिफारिशें लागू कराने की मांग लोस में उठी

नयी दिल्ली ! समाचार एजेंसियों और अखबारों के पत्रकारों एवं गैर-पत्रकरों के लिए गठित मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशों को लागू कराने की आज केंद्र सरकार से मांग की गयी।

मजीठिया की सिफारिशें लागू कराने की मांग लोस में उठी
X

नयी दिल्ली ! समाचार एजेंसियों और अखबारों के पत्रकारों एवं गैर-पत्रकरों के लिए गठित मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशों को लागू कराने की आज केंद्र सरकार से मांग की गयी।
लोकसभा में शून्य काल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के रवीन्द्र कुमार राय ने यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी की समस्याओं को उजागर करने वाले मीडियाकर्मी खुद ही अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
श्री राय ने कहा कि मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशें समाचार संस्थानों में आज तक पूरी तरह लागू नहीं हो पायी हैं। पत्रकारों में खुद असुरक्षा की भावना है। मीडिया संस्थानों में पत्रकारों की छंटनी रोजमर्रा की घटना बन गयी है।
उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह मीडिया संस्थानों में मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशें पूर्ण रूप से लागू कराये।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it