Top
Begin typing your search above and press return to search.

जवानों की शवों के साथ बर्बरता पाकिस्तान की हताशा का सबूत,खामियाजा भुगतेगा पाकिस्तान

नई दिल्ली ! उप सैन्य प्रमुख शरत चंद ने मंगलवार को कहा कि दो भारतीय जवानों की हत्या और उनके शवों के साथ बर्बरता पाकिस्तान की हताशा का सबूत है

जवानों की शवों के साथ बर्बरता पाकिस्तान की हताशा का सबूत,खामियाजा भुगतेगा पाकिस्तान
X

नई दिल्ली ! उप सैन्य प्रमुख शरत चंद ने मंगलवार को कहा कि दो भारतीय जवानों की हत्या और उनके शवों के साथ बर्बरता पाकिस्तान की हताशा का सबूत है और उसे इस कृत्य की जिम्मेदारी लेनी होगी तथा इसका खामियाजा भुगतना होगा। लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद ने यहां एक समारोह से इतर कहा, "यह उनकी हताशा को दिखाता है। यह निंदनीय कृत्य है। लेकिन, इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है।"

उन्होंने कहा, "उनका (पाकिस्तान का) कहना है कि उनके बलों ने यह नहीं किया है। अगर उन्होंने नहीं किया तो फिर किसने किया? सुरक्षा बलों ने उनका समर्थन किया, वे सीमापार कर हमारे क्षेत्र में आए और इस घटना को अंजाम दिया।"

उन्होंने कहा कि भारत इसका जवाब अपनी पंसद की जगह और अपने समय से देगा।

उन्होंने कहा, "उन्हें (पाकिस्तान) इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी और इसका नतीजा भुगतना होगा। हम यहां यह नहीं बताने जा रहे हैं कि हम क्या करने जा रहे हैं। बोलने के बजाए, हम अपनी पसंद की जगह और समय के हिसाब से जवाब देंगे।"

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में एक सैनिक और बीएसएफ के एक जवान की हत्या कर उनके शवों को क्षत-विक्षत किया गया। भारत ने इसका इलजाम पाकिस्तान पर लगाया है, पाकिस्तान ने इससे इनकार किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it