Top
Begin typing your search above and press return to search.

नाबालिग लड़को को देह व्यापार में धकेलने वाले गिरफ्तार

नयी दिल्ली ! दिल्ली पुलिस ने एक चौदह वर्षीया लड़की का अपहरण कर उसे जबरन मानव देह व्यापार में धकेलने वाले मानव तस्कर गिरोह का पर्दाफाश कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है

नाबालिग लड़को को देह व्यापार में धकेलने वाले गिरफ्तार
X

नयी दिल्ली ! दिल्ली पुलिस ने एक चौदह वर्षीया लड़की का अपहरण कर उसे जबरन मानव देह व्यापार में धकेलने वाले मानव तस्कर गिरोह का पर्दाफाश कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है और इसके साथ ही बालिका को तस्करों के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है।
उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने आज यहां बताया कि आरोपियों की पहचान हरियाणा के सतवीर सिंह,मुकेश ठाकुर,कृष्ण कुमार,कविता,ज्योति और ममता के रूप में की गई है।
अशोक नगर थाने में 28 अगस्त को एक व्यक्ति ने अपनी 14 साल की बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। शिकायत में कहा गया था कि लड़की 27 अगस्त को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरु कर दिया। इस दौरान उसे खबर लगी कि अपहृत लड़की को हिसार में किसी स्थान में बंधक बनाकर रखे होने की खबर मिली। इस जानकारी के आधार पर वहां कई जगह छापेमारी की गई आैर एक घर से लड़की को बरामद कर लिया गया।
इस मामले में छह लोगों की गिरफ्तारी की गयी। पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया कि 27 अगस्त को जब वह स्कूल से लौट रही थी, ज्योति और उसके पति ने उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसे नोएडा के किसी अज्ञात स्थान पर रखा गया था जहां से बाद में उसे कानपुर ले जाया गया और कृष्णा नामक एक शख्स के हाथ बेच दिया गया जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे हिसार के सतवीर के पास पहुंचा दिया गया। सतवीर ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया। इस दौरान उसे गई ग्राहकों के पास भेजा गया। इस धंधे में कविता और ममता नामक दो महिलाएं भी शामिल थीं।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मानव तस्करी के उनके गिरोह का जाल कहां तक फैला हुआ है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it