Top
Begin typing your search above and press return to search.

पाकिस्तान के अड़ियल रुख की वजह से भारतीय सुमद्री सुरक्षा एजेन्सी के साथ बातचीत रद्द

नयी दिल्ली ! भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है

पाकिस्तान के अड़ियल रुख की वजह से भारतीय सुमद्री सुरक्षा एजेन्सी के साथ बातचीत रद्द
X

नयी दिल्ली ! भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है और भारत ने पाकिस्तान के अड़ियल रुख को देखते हुए उसकी सुमद्री सुरक्षा एजेन्सी के साथ प्रस्तावित बातचीत रद्द कर दी है ।
भारतीय तटरक्षक बल और पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेन्सी के बीच सोमवार से महानिदेशक स्तर की बातचीत शुरू होनी थी और इसके लिए पाकिस्तानी शिष्टमंडल को रविवार को यहां आना था ।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री जाधव के मुद्दे पर पाकिस्तान के अड़ियल रूख को देते हुए भारत ने पाकिस्तान को बता दिया है कि वह इस बातचीत के लिए तैयार नहीं है और ऐसी स्थिति में बातचीत नहीं हो सकती ।
पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने श्री जाधव को जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई है जबकि भारत का कहना है कि श्री जाधव का भारतीय खुफिया एजेन्सियों से कोई संबंध नहीं हैं और वह नौसेना के पूर्व अधिकारी हैं। भारत का यह भी आरोप है कि पाकिस्तान ने सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करते हुए श्री जाधव को मौत की सजा सुनाई है।
पाकिस्तान इस मामले में अड़ियल रूख अपनाये हुए है और वह श्री जाधव से संपर्क करने के भारतीय दूतावास के दस से भी अधिक अनुरोधों को ठुकरा चुका है।
भारत और पाकिस्तान के समुद्री सुरक्षा बल वर्ष 2005 में हुए एक करार के आधार पर पिछले एक दशक से एक दूसरे से नियमित रूप से संवाद करते रहे हैं ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it