वाहन चोरी की घटनाओं ने पुलिस की उड़ाई नींद
नई दिल्ली ! उत्तर-पूर्वी दिल्ली पिछले कुछ समय से वाहनों की ताबड़तोड़ चोरियों की वारदातों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है।

नई दिल्ली ! उत्तर-पूर्वी दिल्ली पिछले कुछ समय से वाहनों की ताबड़तोड़ चोरियों की वारदातों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने यातायात पुलिस के सहयोग से वाहनों की जांच का अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने चोरी की गाडिय़ां तो बरामद नहीं कर सकी, लेकिन यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए कई लोगों से जुर्माना जरूरी वसूल किया।
थाना उस्मानपुर के एसएचओ विपिन शर्मा ने बताया, पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि कुछ असमाजिक तत्व क्षेत्र में माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से वाहन चोरों का गिरोह भी क्षेत्र में सक्रिय होने की कोशिश कर रहा था, इसके बाद पुलिस ने आज यातायात पुलिस के सहयोग से गौतम विहार की खड्डे वाली मस्जिद चौक पर वाहनों की जांच का अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई लोगों का चालान भी काटा। वहीं गाड़ी के आधूरे कागाजात लेकर चलने वालों से भी जुर्माने की राशि वसूली गई। शर्मा ने बताया, पुलिस द्वारा इस तरह का अभियान समय-समय पर चलाया जाता है और भविष्य में भी ऐसे अभियान चलाए जाते रहेंगे।


