‘नमस्ते अंकल’ गिरोह का पर्दाफाश
नई दिल्ली ! पश्चिमी दिल्ली के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड की टीम ने कार सवारों से हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा
नमस्ते अंकल बोलकर हथियार के बल पर करते थे लूटपाट
नई दिल्ली ! पश्चिमी दिल्ली के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड की टीम ने कार सवारों से हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नसीमुद्दीन उर्फ खाली, सकावत, गुलजार और नईम के रूप में की गई है, तो वहीं इनकी गिरफ्तारी से पचास से अधिक लूट के मामलों को सुलझाने का दावा किया जा रहा है। जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि ये बदमाश सडक़ पर जा रहे कार सवारों को ‘नमस्ते अंकल’ बोलकर रोकते थे, जिसके बाद हथियार दिखाकर उन्हें लूट लेेते थे। यह गिरोह कंझावला गैंग के नाम से भी जाना जाता है। आरोपी गुलजार और नईम भाई है, जिनके पास से पुलिस ने तीन बंदूक, गोलियां व चाकू बरामद किया है। जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि पश्चिमी, मध्य, दक्षिण पश्चिमी और बाहरी जिला इलाकों में लगातार सुनसान स्थानों अकेले कार लेकर जा रहे लोगों के साथ लूट की वारदातों का खुलासा हो रहा था, जिसके बाद शिकायतकर्ता ‘नमस्ते अंकल’ बोलकर लूटे जाने की बात बता रहे थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जिले की एएटीएस टीम को जिम्मेदारी सौंपी, जिसमें पुलिस को दिल्ली के मुजफ्फराबाद का गिरोह शामिल होने की सूचना मिली। बुधवार को टीम ने सूचना मिली के गिरोह के सदस्य रानी बाग अंडरपास होते हुए पंजाबी बाग जा रहे हैं, जिसके बाद टीम के सदस्यों ने बैरिकेडिंग करके छानबीन शुरू कर दी। आरोपियों को भागता देख पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकडऩे की कोशिश की, जिसपर आरोपियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी, हालांकि गनीमत रही कि किसी को गोली लगी नहीं।


