Begin typing your search above and press return to search.
नई दिल्ली :अपराध की दुनिया में नाम कमाने के लिए की फायरिंग
अपराध की दुनिया में नाम कमाने के लिए पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने वाले दो लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार

नई दिल्ली। अपराध की दुनिया में नाम कमाने के लिए पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने वाले दो लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल गहलोत व साहिल तोमर के रूप में हुई है। इसमें कमल द्वारका मोड़ में मुठभेड़ के दौरान मारे गए बदमाश प्रवीण गहलोत का भतीजा है।
चाचा की मौत के बाद कमल अपराध की दुनिया में नाम कमाना चाहता था। इसलिए मंगलवार दोपहर उसने अपने दोस्त के साथ पिस्तोल दिखाकर स्कूटी लूटी और फिर पेट्रोल पम्प लूटने के लिए पहुंच गए।
हालांकि पम्प पर नगदी न होने के चलते दोनों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
Next Story


