दूसरी शादी करने पर पत्नी को चाकू से गोदा
नई दिल्ली ! दरियागंज पुलिस ने 48 घंटों में एक मर्डर केस का खुलासा किया है। आरोपी का नाम चिरागउद्दीन (45) बताया गया है।

नई दिल्ली ! दरियागंज पुलिस ने 48 घंटों में एक मर्डर केस का खुलासा किया है। आरोपी का नाम चिरागउद्दीन (45) बताया गया है। पुलिस को उसके पास से वारदात में इस्तमाल चाकू और ई-रिक्शा बरामद हुए है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरु कर दी है। डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि दरियागंज पुलिस को बृस्पतिवार सुबह करीब 11:45 पर राजघाट के सर्विस रोड पर एक महिला के शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की तलाश शुरू कर दी। उसकी बांडी पर निशान और कपड़े की सहायता से उसकी शिनाख्त उस्मानपुर निवासी शाहाना उर्फ मुन्नी के रूप में हुई। पुलिस ने उस्मानपुर स्थित दूसरे पुस्ते पर जाकर उसके बारे में पूछताछ की। तो उसके पहले पति निसार ने बताया कि करीब नौ साल पहले उसने अमरोहा, उप्र के चिरागउद्दीन के साथ शादी कर ली। फिर पुलिस उसकी तलाश में अमरोहा पहुंची, वहां उन्हे पता चला कि वह दिल्ली में ई-रिक्शा चलता है और जीबी रोड के फूटपाथ पर सोता है।
आरोपी पति गिरफ्तार


