Top
Begin typing your search above and press return to search.

एम्स के नए निदेशक बने रणदीप गुलेरिया

नई दिल्ली ! प्रमुख पल्मोनोलॉजिस्ट रणदीप गुलेरिया को शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली का नया निदेशक नियुक्त किया गया।

एम्स के नए निदेशक बने रणदीप गुलेरिया
X

नई दिल्ली ! प्रमुख पल्मोनोलॉजिस्ट रणदीप गुलेरिया को शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली का नया निदेशक नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि गुलेरिया उन शीर्ष तीन दावेदारों में शामिल थे, जिनके नाम मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) के पास इस पद के लिए भेजे गए थे। गुलेरिया पल्मोनरी मेडिसीन एंड स्लीप डिसआर्डर विभाग के प्रमुख हैं।

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित गुलेरिया को एम्स में देश का पहला पल्मोनरी मेडिसीन एंड स्लीप डिसआर्डर सेंटर स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है।

बयान में कहा गया, "एसीसी ने पल्मोनरी मेडिसिन एंड स्लीप डिसआर्डर विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख रणदीप गुलेरिया को नई दिल्ली एम्स के निदेशक पद पर नियुक्ति के लिए मंजूरी दे दी है।"

गुलेरिया पांच साल तक पद पर बने रहेंगे।

प्रोफेसर एम.सी. मिश्रा इस साल 31 जनवरी को एम्स के निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it