Top
Begin typing your search above and press return to search.

कुनकुनी जमीन घोटाले के याचिकाकर्ता की मौत का लिया संज्ञान

नई दिल्ली ! केंद्रीय जनजाति आयोग ने कुनकुनी जमीन घोटाले के याचिकाकर्ता जयलाल राठिया की मौत की जांच के लिए अपनी टीम रायगढ़ (छत्तीसगढ़) रवाना कर दी है।

कुनकुनी जमीन घोटाले के याचिकाकर्ता की मौत का लिया संज्ञान
X

नई दिल्ली ! केंद्रीय जनजाति आयोग ने कुनकुनी जमीन घोटाले के याचिकाकर्ता जयलाल राठिया की मौत की जांच के लिए अपनी टीम रायगढ़ (छत्तीसगढ़) रवाना कर दी है। जनजाति आयोग ने जयलाल राठिया की संदेहास्पद स्थितियों में मृत्यु से संबंधित समाचारों का स्वत: संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने राठिया की अचानक मौत को गंभीर मानते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया है कि वे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएं एवं उपलब्ध साक्ष्यों की फारेंसिक जांच भी कराकर आयोग को तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

इससे पूर्व आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय के निर्देश पर आयोग ने रायगढ़ के जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को आदेश दिया था कि जयलाल राठिया की मृत्यु की निष्पक्ष जांच करायी जाए एवं जांच पूरी होने तक मृतक की अस्थियां एवं राख सुरक्षित रखी जाए।

मीडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में 300 एकड़ कुनकुनी जमीन घोटाले को प्रकाश में लाने वाले जयलाल राठिया की 17 मार्च को अचानक मौत हो गई। समाचारों में कहा गया है कि आदिवासी किसान नेता ने भू माफिया के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था और उनकी लाश का बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया गया, जो संदेह पैदा कर रहा है। इस पूरे प्रकरण पर आयोग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it