Top
Begin typing your search above and press return to search.

निर्माणाधीन न्यू सर्किट हाउस का स्लैब ढहा,16 मजदूर घायल, एक की हालात नाजुक

रायपुर ! राजधानी के सिविल लाइन इलाके में न्यू सर्किट हाउस फेस-टू क ेनिर्माण के दौरान आज दोपहर दर्दनाक हादसा घटित हुआ। बताया गया कि तीसरी मंजिल 2में ऑडोरेरियम के लिए छत ढलाई

निर्माणाधीन न्यू सर्किट हाउस का स्लैब ढहा,16 मजदूर घायल, एक की हालात नाजुक
X

रायपुर ! राजधानी के सिविल लाइन इलाके में न्यू सर्किट हाउस फेस-टू क ेनिर्माण के दौरान आज दोपहर दर्दनाक हादसा घटित हुआ। बताया गया कि तीसरी मंजिल 2में ऑडोरेरियम के लिए छत ढलाई का कार्य चल रहा था कि अचानक जोर की आवाज आई और ढलाई की जा रही छत गिर गई। हादसे में 16 मजदूर घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत चिंजाजनक बताई गई है। बताया गया कि सिविल लाइन क्षेत्र के न्यू सर्किट हाउस में फेस-2 का निर्माण कार्य इन दिनों चल रहा है। पिछले 6 माह से चल रहे निर्माण कार्य से पीडब्ल्यूडी के द्वारा बनवाया जा रहा है। जिसकी निगरानी इंजीनियर श्री नशीने कर रहे हैं। वहंी ठेकेदार सोहन ताम्रकर के मार्गदर्शन में निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य में सैकड़ों मजदूर जुटे हुए हैं। घटना आज दोपहर 3 बजकर 21 मिनट की है। न्यू सर्किट हाउस फेस-2 के निर्माण कार्य के दौरान बनाए जा रहे ऑडोटोरियम की छत की ढलाई का कार्य चल रहा था। छत की ढलाई के लिए सेनटिरिंग का काम पहले ही पुरा हो चुका था। लोहे के तार कसी छत में 20 से 25 मजदूर सीमेंट रेत और गिट्टी से मिले मसाले को बिछाने में जुटे हुए थे कि जितने मजदूर उपर छत की ढलाई कार्य में मसाला को बिछाने में जुटे हुए थे उससे कहीं अधिक मजदूर नीचे से उपर सामान पहुंचाने के कार्य में जुटे हुए थे। इस दौरान 3.21 मिनट में जोर का धमाका हुआ और ढलाई की जा रही छत भरभरा कर गिर पड़ी जिससे कि निर्माण कार्य में जुटे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। मलबे में 15 से 16 मजदूर दब गए, घटनास्थल में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
सिविल लाइन थाने के नजदीक चल रहे निर्माण कार्य में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इधर निर्माणाधीन न्यू सर्किट हाउस फेस-2 ऑडिटोरियम छत गिरने की खबर तेजी से फैली सिससे मीडिया रिपोर्टर, नेतागण, और पुलिस ने मौके में पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घटना में 16 मजदूर घायल हुए हैं। जिन्हें संजीवन 108 की सहायता से अम्बेडकर अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में देवी प्रसाद टंडन, जीत सिंग, ओम प्रकाश सोनू टंडन, गुड्ढू राजेश पैठाने, भूषण साहू, उत्तम सिग, दीपक कुमार डहरिया, शिव कुमार लेखराम, अमृत नारायण, रमतु यादव, अशोक धु्रव, मनीराम सतनामी, आदि हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it