Begin typing your search above and press return to search.
उप्र में पड़ोसी ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के जयंतीपुर क्षेत्र में बच्चों को लेकर हुए विवाद में एक महिला को उसके पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मार डाला।

मुरादाबाद | उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के जयंतीपुर क्षेत्र में बच्चों को लेकर हुए विवाद में एक महिला को उसके पड़ोसियों ने पीट-पीटकर मार डाला। मुरादाबाद के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दीपक भुकर ने कहा कि बच्चों के बीच झगड़ा होने के बाद मंगलवार को पड़ोसियों के दो समूहों के बीच झड़प हुई, जिसमें एक महिला को पीट-पीटकर मार दिया गया।
पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Next Story


