Top
Begin typing your search above and press return to search.

नेहरू स्मारक पुस्तकालय एवं सोसाइटी पुनर्गठित, कांग्रेस से जुड़ा कोई सदस्य नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नेहरू स्मारक पुस्तकालय एवं संग्रहालय सोसाइटी का पुनर्गठन कर दिया गया है जिसमें कांग्रेस से जुड़ा हुआ कोई भी सदस्य शामिल नहीं किया गया है।

नेहरू स्मारक पुस्तकालय एवं सोसाइटी पुनर्गठित, कांग्रेस से जुड़ा कोई सदस्य नहीं
X

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नेहरू स्मारक पुस्तकालय एवं संग्रहालय सोसाइटी का पुनर्गठन कर दिया गया है जिसमें कांग्रेस से जुड़ा हुआ कोई भी सदस्य शामिल नहीं किया गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसके गठन को दोषपूर्ण करार दिया है। पुनर्गठित सोसायटी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री हैं तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इसका उपाध्यक्ष बनाया है। इसमें कुल 28 सदस्य हैं जिनमें गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, प्रसार भारती के अध्यक्ष ए. सूर्यप्रकाश और प्रसिद्ध विद्वान लोकेश चन्द्र, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय, सचिव सच्चिदानंद जोशी, गीतकार प्रसून जोशी, पत्रकार रजत शर्मा, शिक्षाविद् कपिल कपूर, शिक्षाविद् मकरंद परांजपे, पत्रकार एवं सांसद स्वप्न दास गुप्ता आदि शामिल हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it