Top
Begin typing your search above and press return to search.

महाराष्ट्र में कोरोना के करीब दो लाख सक्रिय मामले

कोरोना वायरस महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 15,765 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या मंगलवार रात बढ़कर 8.08 लाख के पार पहुंच गयी

महाराष्ट्र में कोरोना के करीब दो लाख सक्रिय मामले
X

मुंबई। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 15,765 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या मंगलवार रात बढ़कर 8.08 लाख के पार पहुंच गयी लेकिन चिंता की बात यह है कि इसके साथ ही सक्रिय मामलों में भी 4400 से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी है।

राज्य में इस दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों में भी गिरावट दर्ज की गयी और इस दौरान 10,978 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 5.84 लाख के पार पहुंच गयी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में अब तक 8,08,306 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं तथा 320 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 24,903 हो गयी है। राज्य में स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 5,84,537 हो गयी है।

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज 72.31 प्रतिशत पहुंच गयी जबकि मरीजों की मृत्यु दर 3.08 फीसदी रह गयी।

राज्य में आज 4,467 मरीजों की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या आज 1,98,523 पहुंच गयी जो सोमवार को 1,94,056 रही थी। सभी मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और कोविड केंद्रों में इलाज किया जा रहा है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में पहले स्थान पर है। देश में सबसे अधिक सक्रिय मामले (मरीज) भी इसी राज्य में हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it