Top
Begin typing your search above and press return to search.

बीजापुर में नक्सलियों ने कर दी आदिवासी की हत्या

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज तड़के नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक आदिवासी की हत्या कर दी

बीजापुर में नक्सलियों ने कर दी आदिवासी की हत्या
X

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज तड़के नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक आदिवासी की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार सोमवार की रात नक्सलियों का दल दुपेली गांव पहुंचा और वहां रहने वाले माड़वी रामलु को उसके घर से अगुआ कर लिया। नक्सलियों ने पहले तो ग्रामीण को बेतहाशा पीटा और उस पर पुलिस के लिए मुखबिरी का आरोप लगाते रहे। इसके बाद तोयनार की ओर जाने वाली सड़क पर ले जाकर ग्रामीण को गोली मार दी। इस घटना में ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। शव के आस-पास नक्सलियों ने पर्चे फेंककर पुलिस का साथ देने वालों को मौत के घाट उतारने की धमकी दी है।

इस घटना की जिम्मेदारी माओवादियों के नेशनल पार्क एरिया कमेटी ने ली है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीण का शव घटनास्थल से लाया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। गांव में दहशत का माहौल है। घटना स्थल पर केन्द्रीय सुरक्षा बल रवाना किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it