Top
Begin typing your search above and press return to search.

बालाघाट के जंगल में नक्सली गोलीबारी से जवान शहीद

राजनांदगांव ! जिले के गातापार थाना क्षेत्र से सटे बालाघाट बॉर्डर के भावे जंगल में आज दोपहर पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई ।

बालाघाट के जंगल में नक्सली गोलीबारी से जवान शहीद
X

राजनांदगांव ! जिले के गातापार थाना क्षेत्र से सटे बालाघाट बॉर्डर के भावे जंगल में आज दोपहर पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई । इस मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया तथा एक अन्य जवान के घायल होने की खबर है ।
जानकारी के अनुसार गातापार में तैनात ई-30 पार्टी कल शाम से नियमित सर्चिंग पर निकली थी । आज दोपहर भावे जंगल में अचानक नक्सलियों से आमना-सामना हो गया । पुलिस पार्टी में 15 से 20 जवान थे तथा नक्सली इससे ज्यादा 25 से 30 की संख्या में थे । पुलिस पार्टी को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी । पुलिस पार्टी ने भी जवाबी हमला किया । दोनों तरफ से काफी देर तक गोलियां चली । इस गोली बारी में सहायक आरक्षक सुखराम नेताम के पेट में एक गोली लगी जिसे गंभीर हालत में रायपुर के अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसके शहीद होने की खबर है । इसी तरह एक और सिपाही के हाथ में गोली लगने की खबर है । शहीद जवान सुखराम सीतागांव मानपुर का रहने वाला था ।
बताया जाता है कि भावे जंगल बालाघाट बॉर्डर से सटा हुआ है । इस क्षेत्र में नक्सलियों की चहल कदमी की आए दिन खबरें मिलती रही है । सुरक्षा की दृष्टि से भी फोर्स की तगड़ी व्यवस्था है । समय - समय पर सर्चिंग भी होती रही है जिससे नक्सलियों को परेशानी भी होती रही है । देर शाम समाचार लिखे जाने तक सर्चिंग पार्टी वापस लौटी नहीं थी । इधर जिला मुख्यालय राजनांदगांव में शहीद जवान के शव को कल लाए जाने की खबर है । पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह 9 बजे पुलिस लाईन में शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर सलामी दी जाएगी


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it