Top
Begin typing your search above and press return to search.

रोम फिल्म फेस्ट में होगी नवाजुद्दीन की 'रोम रोम में' की स्क्रीनिंग

बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ख्याति प्राप्त करने के बाद अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर फिल्म 'रोम रोम में' की स्क्रीनिंग रोम फिल्म फेस्ट में की जाएगी।

रोम फिल्म फेस्ट में होगी नवाजुद्दीन की रोम रोम में की स्क्रीनिंग
X

मुंबई । बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ख्याति प्राप्त करने के बाद अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर फिल्म 'रोम रोम में' की स्क्रीनिंग रोम फिल्म फेस्ट में की जाएगी। अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा करते हुए नवाजुद्दीन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सभी राहें रोम की ओर जा रही हैं। हमारा आखिरी पड़ाव वहां है जहां से यह सब शुरू हुआ रोम फिल्म फेस्टिवल..15 अक्टूबर.. हम आ रहे हैं 'रोम रोम में' के साथ।"

इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म से अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी निर्देशन में कदम रख रही हैं। फिल्म में वेलेनटिना कोर्टी, ईशा तलवार, फ्रांसिस्को अपोलोनी, उरबानो बारबेरिनी, पामेला विलोरेसी और एंड्रिया स्कारडुजियो भी हैं।

'रोम रोम में' में एक बहुभाषी फिल्म है, जो हिंदी, अंग्रेजी और इटालियन भाषा में बनाई गई है।

14वें रोम फिल्म फेस्ट का आयोजन 17 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक किया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it