कोरोना के चलते नवरात्रि उत्सव फीका
नगर सहित अंचल में इन दिनों कोरोना संक्रमण बचाव के चलते शासन के सख्त निर्देशों कारण नवरात्र उत्सव फीका फीका है जिससे उत्सव से जुड़े श्रद्धालुओं में उदासी है

पिथौरा। नगर सहित अंचल में इन दिनों कोरोना संक्रमण बचाव के चलते शासन के सख्त निर्देशों कारण नवरात्र उत्सव फीका फीका है जिससे उत्सव से जुड़े श्रद्धालुओं में उदासी है।
पूरे शहर सहित ग्रामीण जन इन दिनों शक्ति की भक्ति में डूबा है पर जो उत्साह और जसगीत, रास गरबा डांडिया की धूम होती थी शहर व ग्राम से गायब है केवल पूजा अर्चना साथ कुछ स्थानों भजन करते श्रद्धालु नजर आ रहे है। नगर में अधिकांश स्थानों में इस वर्ष भव्य पंडालों अत्याधुनिक लाइटों से सजने वाले पंडाल नजर नही आ रहे है वैसे ही रासगरबा डांडिया में थिरकने के स्थल भी सुना सुना है। शासन ने कोरोना संक्रमण के बचाव के चलते सख्त निर्देश जो दिये उसके प्रभाव के चलते नवरात्रि के आज पंचम दिन है पर श्रद्धालुओं की भीड़ व आयोजन देखने को नहीं मिल रहे है ।
मंदिरों में ही सुबह शाम पूजा आरती के श्रद्धालु नजर है कही कही सार्वजनिक दुर्गा विराजित पंडालों में भी श्रद्धालु कम संख्या में दिख रहे है। आज पंचमी तिथि होने से नगर में स्थित दुर्गा मंदिरों शीतला मंदिर, मंदिर चौक, फारेस्ट दुर्गा मंदिर, मां परमेश्वरी धाम में विशेष माता श्रृंगार के साथ पूजा अर्चना की जाने की तैयारी की जा चुकी है। नगर के हाईस्कूल मैदान, देवरीबाड़ा , अंजली बिहार में सार्वजनिक दुर्गा स्थपित की गई है। जहां श्रद्धालु कोरोना संक्रमण के नियमों का पालन करते दर्शन कर सकेंगे।


