Top
Begin typing your search above and press return to search.

शपथ ग्रहण समारोह के लिए मोदी को नवीन का निमंत्रण

बीजद के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 23मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अपने शपथ ग्रहण समारोह में अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया

शपथ ग्रहण समारोह के लिए मोदी को नवीन का निमंत्रण
X

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 23 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अपने शपथ ग्रहण समारोह में अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया।

पटनायक ने दावा किया कि बीजद 23 अप्रैल को हुए तीसरे चरण के मतदान के बाद ही विधानसभा में बहुमत प्राप्त कर चुका है।

मुख्यमंत्री ने बासता विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली में कहा, "कल प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह बीजद के सत्ता से बाहर होने के बाद फिर ओडिशा आएंगे। लेकिन जनता के आशीर्वाद से बीजद विधानसभा में बहुमत हासिल कर चुका है।"

पटनायक ने कहा, "मैं मोदीजी को विनम्रता के साथ बीजद सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में एक अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं।"

147 सदस्यीय विधानसभा की 105 सीटों के लिए प्रथम तीन चरणों में ही मतदान पूरा हो चुका है। बाकी बची सीटों के लिए चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा।

पटनायक का बयान ऐसे समय में आया है, जब एक दिन पहले मोदी ने कहा था कि बीजद सरकार का जाना तय है।

प्रधानमंत्री ने केंद्रापाड़ा में एक चुनावी रैली में कहा था, "नवीन बाबू आप जा रहे हो, आपका जाना तय है।"

मोदी ने नवीन पटनायक पर पहली बार सीधा हमला किया।

राज्य की 21 लोकसभा सीटों और 147 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चार चरणों में हो रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it