Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली अचानक करवट

शुक्रवार सुबह से ही राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम बदलता रहा। दोपहर करीब तीन बजे के बाद अचानक तेज हवा चली और देखते ही देखते बूंदाबांदी शुरू हो गई

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली अचानक करवट
X

धूल भरी आंधी के बाद बारिश, गर्मी से मिली राहत

नई दिल्ली। शुक्रवार सुबह से ही राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम बदलता रहा। दोपहर करीब तीन बजे के बाद अचानक तेज हवा चली और देखते ही देखते बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही हल्की बारिश की संभावना जताई थी। दोपहर के समय जहां आसमान में सूर्य देव चमक रहे थे वहीं बाद में घने बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान चली तेज आंधी ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई।

भारत के कई राज्यों को अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 18 से 20 अप्रैल के बीच कई राज्यों और क्षेत्रों में लू का प्रकोप जारी रहेगा। इसमें ओडिशा और झारखंड सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं, जबकि मध्य प्रदेश का विदर्भ क्षेत्र और छत्तीसगढ़ भी हाई अलर्ट पर रहेंगे। आंधी के कारण सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन तेज आंधी ने जनजीवन को कुछ समय के लिए प्रभावित किया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम में इसी तरह बदलाव की संभावना बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आने वाले दिनों में गर्मी का असर बना रहेगा। आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और दोपहर या शाम के समय गरज के साथ बादल बनने की संभावना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it