Top
Begin typing your search above and press return to search.

बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल टली, सभी शनिवारों की छुट्टी घोषित करने पर चर्चा होगी

सभी शनिवारों की छुट्टी घोषित करने की मांग पर चर्चा के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति बनाने की घोषणा के बाद हड़ताल टाली गई है.

बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल टली, सभी शनिवारों की छुट्टी घोषित करने पर चर्चा होगी
X

बैंको की हड़ताल टली, सभी शनिवारों की छुट्टी करने पर चर्चा होगी

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल टाल दी गई है. इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया. रविवार, 27 सितंबर को रात साढ़े 9 बजे आईबीए के साथ मीटिंग के बाद यूएफबीयू ने एक सर्कुलर जारी कर यह घोषणा की.

इस प्रस्तावित हड़ताल की एक मुख्य वजह सरकारी बैंकों में सभी शनिवारों की छुट्टी नहीं होना था. इन बैंकों में फिलहाल महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है, जबकि पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं. बैंक कर्मचारियों की मांग है कि फाइव-डे वर्किंग लागू की जाए और महीने के सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित किया जाए.

यूएफबीयू ने लिखा, “बाकी शनिवारों की छुट्टी घोषित करने की मांग पर चर्चा करने के लिए तुरंत प्रभाव से आईबीए और यूएफबीयू की एक उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी” और सभी हितधारकों के लिए स्वीकार्य समाधान तक पहुंचने के लिए विकल्पों का पता लगाया जाएगा.” इसके अलावा, अन्य मुद्दों पर भी बातचीत शुरू किए जाने की बात कही गई है.

हड़ताल होने पर भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक जैसी बड़ी बैंकों में तीन दिन तक कामकाज बंद रहता. ग्राहकों की परेशानी कम करने के लिए प्रस्तावित हड़ताल से एक दिन पहले यानी रविवार, 27 सितंबर को छुट्टी के दिन भी बैंक खुले ताकि ग्राहक हड़ताल से पहले अपने जरूरी काम निपटा सकें.


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it