Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार: छात्रों के समर्थन में गर्दनीबाग पहुंचे तेजस्वी यादव, बोले- महागठबंधन मजबूती से आपके साथ

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को एक बार फिर गर्दनीबाग पहुंचे और आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनके आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन और पूरा विपक्ष छात्रों के साथ मजबूती से खड़ा है। सदन हो या सड़क, छात्रों की मांगों को उठाने का काम किया जाएगा।

बिहार: छात्रों के समर्थन में गर्दनीबाग पहुंचे तेजस्वी यादव, बोले- महागठबंधन मजबूती से आपके साथ
X

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को एक बार फिर गर्दनीबाग पहुंचे और आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनके आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन और पूरा विपक्ष छात्रों के साथ मजबूती से खड़ा है। सदन हो या सड़क, छात्रों की मांगों को उठाने का काम किया जाएगा।

बीपीएससी की ओर से परीक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए बयान पर तेजस्वी यादव ने आयोग और सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छात्रों को इस तरह की भाषा में संबोधित करना उचित नहीं है।

परीक्षा नियंत्रक के बयान पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारियों को छात्रों से सम्मानजनक तरीके से बात करनी चाहिए और संबंधित अधिकारी को अभ्यर्थियों से माफी मांगनी चाहिए।

तेजस्वी यादव ने कहा, “छात्रों को जो लोग कुत्ता-बिल्ली बोल रहे हैं, उन्हें माफी मांगनी चाहिए।”

उन्‍होंने कहा कि छात्रों का आंदोलन जायज है और सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें गुमराह कर रही है। उन्होंने अपने शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षक भर्ती के पहले चरण के जरिए गांधी मैदान में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार देने का काम किया था।

तेजस्वी यादव ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। अभ्यर्थियों की ओर से उनकी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है और वे पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़े हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति और उम्र सीमा की बाध्यता समाप्त करने सहित कई मांगों को विपक्ष मजबूती से उठाएगा। हर महीने मानदेय सुनिश्चित होना चाहिए और लोगों को आर्थिक न्याय दिलाने के लिए भी लड़ाई लड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले महागठबंधन ने अपने घोषणा पत्र में नई नियमावली से जुड़ी मांगों को शामिल किया था, लेकिन मौजूदा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने सरकार से आंदोलनरत लोगों के बीच आकर बातचीत करने और उनकी मांगों को पूरा करने की अपील की।

तेजस्वी यादव ने छात्रों और आंदोलनकारियों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि उनके अधिकारों की लड़ाई में जहां तक संभव होगा, वे पूरी ताकत से उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा महागठबंधन और विपक्ष उनके समर्थन में है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it