Top
Begin typing your search above and press return to search.

25 साल के प्रशासनिक सफर पर दक्षिण कोरिया से आई बधाई, पीएम मोदी बोले- मिलकर बढ़ाएंगे शांति और समृद्धि का विजन

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रशासनिक जीवन के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर पीएम मोदी को न केवल देशभर से, बल्कि दुनिया के कई देशों से शुभकामनाएं मिली हैं। इस लिस्ट में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का नाम भी शामिल है। वहीं, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ली की शुभकामनाओं के लिए आभार जताया।

25 साल के प्रशासनिक सफर पर दक्षिण कोरिया से आई बधाई, पीएम मोदी बोले- मिलकर बढ़ाएंगे शांति और समृद्धि का विजन
X

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रशासनिक जीवन के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर पीएम मोदी को न केवल देशभर से, बल्कि दुनिया के कई देशों से शुभकामनाएं मिली हैं। इस लिस्ट में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का नाम भी शामिल है। वहीं, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ली की शुभकामनाओं के लिए आभार जताया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर राष्ट्रपति ली का आभार जताते हुए लिखा, "आपके प्यार भरे मैसेज के लिए राष्ट्रपति ली जे-म्यांग का धन्यवाद। मुझे अप्रैल में आपका भारत दौरा याद है, जिसने हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार दी।"

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि हम सब मिलकर अपने कई तरह के सहयोग को और गहरा करेंगे और दुनिया भर में शांति, स्थिरता और खुशहाली के लिए अपने साझा नजरिए को आगे बढ़ाएंगे।

वहीं, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने अपने बधाई संदेश में लिखा था, "आज से 25 वर्ष पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद से आपने भारत के लोगों के बेहतर जीवन के निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित किया है। आपकी इस अटूट समर्पण के प्रति मैं अपना गहरा सम्मान व्यक्त करता हूं और इस महत्वपूर्ण अवसर पर आपको हार्दिक बधाई देता हूं।"

राष्ट्रपति ली ने प्रधानमंत्री की लीडरशिप की सराहना करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में भारत ने विनिर्माण क्षेत्र के विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के माध्यम से लगातार प्रगति की है और अलग-अलग चुनौतियों के बीच भी अपनी दृढ़ता का प्रदर्शन किया है। ये उपलब्धियां भारतीय जनता के लिए गर्व का विषय हैं और वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका के विस्तार के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करती हैं।

उन्होंने कहा कि विशेष रणनीतिक साझेदारों के रूप में कोरिया गणराज्य और भारत मिलकर विकास और नवाचार के भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। हम दोनों देशों में व्यवसायों और युवाओं की आकांक्षाओं और विकास को समर्थन देना जारी रखेंगे और पिछले अप्रैल में नई दिल्ली में हमने जो साझा दृष्टिकोण निर्धारित किया था, उसे साकार करेंगे।

राष्ट्रपति ली ने पीएम मोदी को दक्षिण कोरिया आने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि मैं इस बार सियोल में आपका फिर से स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं और भारत की जनता के प्रति कोरिया गणराज्य की जनता की गहरी मित्रता व्यक्त करता हूं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it