Top
Begin typing your search above and press return to search.

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज बने जूना अखाड़ा की 13 मढ़ी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष

जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता तथा दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज को जूना अखाड़ा की 13 मढ़ी का अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष बनने पर महाराजश्री का महाराष्ट्र से लेकर गाजियाबाद तक अनेक स्थानों पर स्वागत अभिनंदन किया गया।

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज बने जूना अखाड़ा की 13 मढ़ी  के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष
X

हरिद्वार। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता तथा दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज को जूना अखाड़ा की 13 मढ़ी का अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष बनने पर महाराजश्री का महाराष्ट्र से लेकर गाजियाबाद तक अनेक स्थानों पर स्वागत अभिनंदन किया गया।

माहुगढ़ नांदेड़ महाराष्ट्र स्थित श्री दत्त शिखर संस्थान में जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज को श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा की 13 मढ़ी का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने की।

जूना अखाड़ा के अध्यक्ष श्रीमहंत मोहन भारती महाराज,वरिष्ठ अध्यक्ष श्रीमहंत उमाशंकर भारती महाराज, मंत्री ओम भारती महाराज, श्रीमहंत शिवानंद सरस्वती महाराज, श्री दत्त शिखर संस्थान के महंत डॉ धनेश्वर उर्फ योगी शाम भारती महाराज समेत देश-विदेश से आए संतों ने महाराजश्री को 13 मढ़ी का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी व उनका अभिनंदन किया।नागपुर सूर्यनंद गिरि महाराज, महाराष्ट्र कृष्णकांत गोस्वामी समेत सैकडों भक्तों ने स्वागत किया।

दिल्ली हवाई अडडे पर महाराजश्री का दिल्ली संत महामंडल के संतों ने स्वागत अभिनंदन किया। दिल्ली संत महामंडल के संगठन मंत्री व जूना अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत कंचन गिरि महाराज, दिल्ली संत महामंडल के कोषाध्यक्ष महंत धीरेंद्र पुरी महाराज,श्रीमहंत गिरिशानंद गिरि देवी मंदिर गाजियाबाद, महंत अतुल गिरि महाराज, नमन गिरि महाराज, कोतवाल मंगलदास महाराज ने स्वागत किया।

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि यह भगवान दूधेश्वर की कृपा ही है कि उन्हें भगवान, सनातन धर्म व देश की सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा हैै। हम सभी को मिलकर सनातन धर्म को एकजुट कर उसे मजबूत बनाना है और सनातन धर्म का परचम पूरे विश्व में फहराकर उसे पुनः विश्व में शिखर पर पहुंचाना है। ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it