Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली सत्य निकेतन हादसे में नगर निगम और सीएम की कार्रवाई, उपायुक्त सहित 5 बड़े अधिकारी निलंबित: एमसीडी मेयर

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर प्रवेश वाही ने कहा कि गैर-कानूनी और असुरक्षित इमारतों की जांच के लिए एक खास ड्राइव शुरू की गई है, जिसमें बिना इजाजत के पांच मंजिला कंस्ट्रक्शन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर सीलिंग भी की जाएगी।

दिल्ली सत्य निकेतन हादसे में नगर निगम और सीएम की कार्रवाई, उपायुक्त सहित 5 बड़े अधिकारी निलंबित: एमसीडी मेयर
X

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर प्रवेश वाही ने कहा कि गैर-कानूनी और असुरक्षित इमारतों की जांच के लिए एक खास ड्राइव शुरू की गई है, जिसमें बिना इजाजत के पांच मंजिला कंस्ट्रक्शन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर सीलिंग भी की जाएगी।

प्रवेश वाही ने बुधवार को बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में जो बिल्डिंग गिरी है, वह उस इमारत की मालिक की लापरवाही है। इसके बावजूद दिल्ली नगर निगम और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बहुत तेजी के साथ कार्रवाई करते हुए 5 बड़े अधिकारियों तक को निलंबत कर दिया, जिसमें उपायुक्त भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि उपायुक्त का निलंबन होता है, लेकिन इस बार ऐसा किया गया है। इससे हम कोताही बरतने वाले अधिकारियों को एक बहुत बड़ा संदेश देना चाहते हैं। इसके अलावा, मामले की गहन जांच जारी है, जिसके अंतर्गत 11,018 बिल्डिंग को मंगलवार को चिह्नित किया गया है। बीते दिन 11,018 ऐसी बिल्डिंग को चिह्नित किया गया है, जिसे पीजी के तौर पर चलाया जा रहा है और उनमें बच्चे रहते हैं। वहीं, 1,036 ऐसी बिल्डिंग हैं, जो सुरक्षित हैं, और 36 ऐसे मकान हैं, जिनकी रिपेयरिंग जरूरत है।

एमसीडी मेयर ने आगे कहा कि जो बिल्डिंग खतरनाक हैं, उन सभी का सघन परीक्षण चल रहा है। इसके लिए सभी अधिकारियों के साथ इंजीनियर्स को उन बिल्डिंग की जांच के लिए भेजा गया है। जांच का आज दूसरा दिन है और यह तेजी के साथ चल रहा है और कल भी मकानों की जांच जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि बिल्डिंग्स की जांच वर्क्स डिपार्टमेंट और बिल्डिंग डिपार्टमेंट के इंजीनियरों के द्वारा की जा रही है। इसके अलावा, सख्त निर्देश दिए गए हैं कि 5वीं मंजिल की बिल्डिंग बनाए जाने पर या बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन करने पर उस संबंधित अधिकारी का निलंबन और उस बिल्डिंग को सील कर दिया जाएगा।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it