Top
Begin typing your search above and press return to search.

पंजाब में बड़ी वारदात: जालंधर में RTI एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर विपक्ष ने सरकार को घेरा

पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आरटीआई एक्टिविस्ट और वकील सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह जानलेवा हमला लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के लॉ गेट के बिल्कुल पास हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से बड़ी आसानी से फरार हो गए।

पंजाब में बड़ी वारदात: जालंधर में RTI एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर विपक्ष ने सरकार को घेरा
X

जालंधर। पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आरटीआई एक्टिविस्ट और वकील सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह जानलेवा हमला लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के लॉ गेट के बिल्कुल पास हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से बड़ी आसानी से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार हमला उनको निशाना बनाकर किया गया था और हमलावर पहले से ही घात लगाकर उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सिमरनजीत वहां से गुजरे हमलवारों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले में तफ्तीश में जुटी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के प्रयास में जुटी है।

जालंधर रेज के डीआईजी नवीन सिंगला के अनुसार कपूरथला कंट्रोल रूम को घटनास्थल पर किसी के शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से .32 बोर की पिस्तौल और 123 बोर की बंदूक बरामद हुई है।

पुलिस फिलहाल मामला दर्ज कर सिमरनजीत सिंह की हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को हत्या से जुड़ा कोई भी सुराग नहीं मिला है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा और आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरटीआई एक्टिविस्ट की तस्वीर शेयर कर राज्य की भगवंत मान सरकार पर हमला बोला है। राजा वारिंग ने लिखा कि जालंधर में आरटीआई कार्यकर्ता और वकील सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि एक और चौंकाने वाली घटना ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब कार्यकर्ता, वकील और नागरिक अपनी आवाज उठाने पर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, तो सरकार को जवाब देना होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक सुरक्षित पंजाब का वादा किया था। आज लोग पूछ रहे हैं: बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद गोलीबारी, गिरोह हिंसा और लक्षित हमले क्यों जारी हैं? पंजाब न्याय, जवाबदेही और एक ऐसी सरकार का हकदार है जो हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it