Top
Begin typing your search above and press return to search.

पंजाब निकाय चुनाव: आप ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, एसबीएस नगर से रॉबी कांग बने जिला प्रभारी

पंजाब में आगामी शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने शाम चौरासी, दीनानगर, गुरदासपुर और कादियां नगर परिषद क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों के लिए कुल 67 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

पंजाब निकाय चुनाव: आप ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, एसबीएस नगर से रॉबी कांग बने जिला प्रभारी
X

चंडीगढ़। पंजाब में आगामी शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने शाम चौरासी, दीनानगर, गुरदासपुर और कादियां नगर परिषद क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों के लिए कुल 67 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

पार्टी की ओर से जारी सूची में अनुसूचित जाति (एससी), महिला, एससी महिला, पिछड़ा वर्ग (बीसी) और सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, शाम चौरासी नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 से हरभजन कौर, वार्ड 2 से मिंदो, वार्ड 3 से रविंदर कुमार, वार्ड 4 से कुलविंदर कौर, वार्ड 5 से निर्मल कुमार, वार्ड 6 से रणदीर सिंह फ्लोरा, वार्ड 7 से हरमेश कुमार, वार्ड 8 से पूजा रानी और वार्ड 9 से उषा सहोता को उम्मीदवार बनाया गया है।

इनके अलावा दीनानगर नगर परिषद के लिए वार्ड नंबर 1 से प्रदीप कुमार, वार्ड 2 से रीता देवी, वार्ड 3 से सुमन बाला, वार्ड 4 से परवीन कुमारी, वार्ड 5 से सरबजीत सिंह, वार्ड 6 से सुमन कुमारी, वार्ड 7 से भारती और वार्ड 8 से सरोज को टिकट दिया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 9 से पिंदरपाल सिंह, वार्ड 10 से पूजा देवी (एससी महिला), वार्ड 11 से राजिंदर कुमार, वार्ड 12 से पूनम महाजन, वार्ड 13 से राजिंदर कुमार, वार्ड 14 से दर्शन कौर और वार्ड 15 से मदन मोहन को उम्मीदवार बनाया गया है।

गुरदासपुर नगर परिषद में भी आप ने सभी प्रमुख वार्डों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। पार्टी ने वार्ड नंबर 1 से विशाल चौधरी, वार्ड 2 से सुखविंदर कौर, वार्ड 3 से संजीव कुमार, वार्ड 4 से नरिंदर जीत, वार्ड 5 से शरणजीत सिंह, वार्ड 6 से हरजिंदर कौर, वार्ड 7 से दविंदर सिंह, वार्ड 8 से पलविंदर कौर, वार्ड 9 से योगेश शर्मा और वार्ड 10 से सुधा को मैदान में उतारा है।

वहीं वार्ड नंबर 11 से हितेश महाजन, वार्ड 12 से हरजीत कौर, वार्ड 13 से साहिल, वार्ड 14 से जैल मसीह, वार्ड 15 से गगन महाजन, वार्ड 16 से अनु महाजन, वार्ड 17 से रूपेश कुमार, वार्ड 18 से रचना, वार्ड 19 से नरिंदर भास्कर, वार्ड 20 से ज्योति, वार्ड 21 से संदीप कुमार, वार्ड 22 से आशा रानी, वार्ड 23 से सुरेश चंदर, वार्ड 24 से सीमा कुमारी, वार्ड 25 से ऋषि कांत, वार्ड 26 से रितिका भनोट, वार्ड 27 से मनदीप सरमल, वार्ड 28 से कमला देवी तथा वार्ड 29 से इंदु बाला को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने इस क्षेत्र में सामाजिक संतुलन और स्थानीय प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है।

नगर परिषद कादियां के लिए भी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। वार्ड नंबर 1 से तरिंदर कुमार, वार्ड 2 से शरणजीत कौर, वार्ड 3 से पवन कुमार, वार्ड 4 से सोनिया रानी, वार्ड 5 से मनजीत सिंह, वार्ड 7 से अजय, वार्ड 8 से दलजीत कौर, वार्ड 9 से बबीता खोसला, वार्ड 10 से पूजा, वार्ड 11 से कुलविंदर सिंह, वार्ड 12 से पालवी, वार्ड 13 से गुरमेज सिंह, वार्ड 14 से पूजा रानी और वार्ड 15 से कुलवंत कौर को उम्मीदवार बनाया गया है।

चुनावी प्रक्रिया के साथ ही पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे में भी बदलाव किया है। पार्टी ने शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) जिले के लिए रॉबी कांग को जिला प्रभारी नियुक्त किया है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it