Top
Begin typing your search above and press return to search.

सीएम योगी बोले.. पीएम मोदी के आगमन से पूर्वांचल में विकास की नई लहर आएगी, बुनियादी ढांचे और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिन के दौरे पर उत्तर प्रदेश आने वाले हैं। इस दौरान पीएम मोदी कई बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी खुशी जताई और कहा कि काशी आज विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनने जा रही है। पीएम मोदी द्वारा विकास कार्यों के होने वाले लोकार्पण और शिलान्यास से पूरे पूर्वांचल को नई दिशा मिलेगी।

सीएम योगी बोले.. पीएम मोदी के आगमन से पूर्वांचल में विकास की नई लहर आएगी, बुनियादी ढांचे और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
X

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिन के दौरे पर उत्तर प्रदेश आने वाले हैं। इस दौरान पीएम मोदी कई बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी खुशी जताई और कहा कि काशी आज विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनने जा रही है। पीएम मोदी द्वारा विकास कार्यों के होने वाले लोकार्पण और शिलान्यास से पूरे पूर्वांचल को नई दिशा मिलेगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, "अविनाशी काशी आज विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनेगी। पीएम मोदी के कर-कमलों से विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, पूरे पूर्वांचल के भविष्य को नई दिशा देगा।"

सीएम योगी ने आगे कहा, "मातृशक्ति के सशक्तीकरण को समर्पित 'महिला सम्मेलन' में पीएम मोदी का अमूल्य पाथेय हम सभी को प्राप्त होगा। साथ ही, बनास डेयरी के 3,21,813 दुग्ध उत्पादकों को बोनस हस्तांतरण तथा बनारस-पुणे एवं अयोध्या-मुंबई को जोड़ने वाली 'अमृत भारत एक्सप्रेस' ट्रेनों का शुभारंभ आस्था और अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगा। उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों की ओर से बाबा विश्वनाथ की नगरी में आपका हार्दिक स्वागत प्रधानमंत्री मोदी।"

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी पीएम के दौरे को लेकर एक्स पर पोस्ट किया और कहा, "राष्ट्रसेवा के प्रति सदैव समर्पित, जनसेवा और सुशासन के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!"

वहीं, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी पीएम मोदी के आगमन को जनसेवा और सुशासन का प्रतीक बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, "जनसेवा और सुशासन के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाबा विश्वनाथ की पावन धरा वाराणसी, उत्तर प्रदेश आगमन पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।"

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आपका बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी आगमन पर समस्त कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इस दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करेंगे, जो प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके अलावा, पीएम एक बड़े महिला सम्मेलन में भी शामिल होंगे और वाराणसी में 6 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it