Top
Begin typing your search above and press return to search.

"झारखंड जाएंगे या नहीं महाराज?": ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज; बोले— "विपक्ष का PDA प्यार और 'क्रांति' केवल दिल्ली व भाजपा शासित राज्यों तक सीमित"

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव उम्मीद है आप ठीक-ठाक होंगे और अपनी मस्ती में चूर होंगे। इस मस्ती के दौर में आप झारखंड जा रहे हैं या नहीं? उन्होंने सवाल किया कि अखिलेश यादव की कथित क्रांति क्या सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित थी।

झारखंड जाएंगे या नहीं महाराज?: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज; बोले— विपक्ष का PDA प्यार और क्रांति केवल दिल्ली व भाजपा शासित राज्यों तक सीमित
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव उम्मीद है आप ठीक-ठाक होंगे और अपनी मस्ती में चूर होंगे। इस मस्ती के दौर में आप झारखंड जा रहे हैं या नहीं? उन्होंने सवाल किया कि अखिलेश यादव की कथित क्रांति क्या सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित थी।

यूपी सरकार में मंत्री राजभर ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मित्र अखिलेश, उम्मीद है आप ठीक ठाक होंगे। अपनी मस्ती में चूर। इस मस्ती के दौर में आप झारखंड जा रहे हैं या नहीं? आपकी कथित क्रांति क्या दिल्ली तक ही सीमित थी? देश पूछ रहा है, बस हां या ना में जवाब दे दीजिए?''

इसके पहले उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि झारखंड जा रहे हैं क्या? नहीं जाएंगे ना? हो आइए महाराज, आप चार्टर से चलने वाले इंसान हैं। लखनऊ से लगभग डेढ़ घंटा और दिल्ली से करीब दो घंटे ही लगेंगे। आप मित्र हैं, इसलिए कह रहा हूं कि हो आइए, थोड़े झूठे आंसू बहा आइए ताकि लगे कि आप सच में छात्रों के हितैषी हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि लेकिन जाएंगे क्यों, वहां कोई भाजपा की सरकार थोड़ी ना है। भाजपा सरकार होती तो जरूर घड़ियाली आंसू बहाने अब तक कम से कम एक दो चक्कर मार चुके होते। आपके मित्र राहुल गांधी भी जाकर छात्रों को बताते कि वो उनके साथ हैं, लेकिन झारखंड के छात्र कोई छात्र थोड़ी ना हैं। झारखंड में भाजपा की सरकार होती तो आपके सांसद लोग भी छात्रों के बीच जाकर रील बनवाते नजर जरूर आते।

मंत्री ने कहा कि कैसे लोग हैं आप लोग? छात्रों के साथ भी भेदभाव? हमने तो छात्रों के सामने झुकना खुशी-खुशी स्वीकार किया लेकिन सोचिए आप लोग कैसे जगह देखकर तय करते हैं कि किसके साथ खड़े रहना है और किसको उसके हाल पर छोड़ देना है। जैसे झारखंड के बच्चों को आपने छोड़ दिया। कहां गया आपका पीडीए? झारखंड में जो लाठी खा रहे हैं वो सब उसी पीडीए समाज वाले हैं, जिसके नाम पर आप दो साल से झूठ गढ़ रहे हैं। आप आए पूरा विपक्ष उन छात्रों के बारे में वैसे ही खामोश बैठा है जैसे ममता बनर्जी के राज में हिंदुओं की पिटाई पर चुप थे।

ओपी राजभर ने लिखा कि चुप रहिए। जनता न्याय करेगी। झारखंड पर आपके और प्रयागराज आकर छात्रों की गूंज सुनाने की फर्जी कोशिश करने वाले राहुल गांधी के स्टैंड को देखकर लोग आपके चरित्र को समझ गए हैं। न्याय होगा, होकर रहेगा।

ज्ञात हो कि झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विद्यार्थियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन जारी है।

10 अगस्त को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़े, जिसके दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बनी और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। झारखंड सरकार की ओर से दावा किया गया है कि छात्रों की करीब 98 प्रतिशत मांगों को स्वीकार कर लिया गया है, लेकिन सीबीआई जांच सहित कुछ प्रमुख मुद्दों पर अब भी सहमति नहीं बन पाई है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it