Top
Begin typing your search above and press return to search.

लखनऊ पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, गिरोह का होगा भंडाफोड़

लखनऊ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25,000 रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी मोहम्मद शाहरुख उर्फ शाहरुख उर्फ शेरा खान को गाजीपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर नवंबर 2018 में सलमान खान के पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी देने का मामला भी दर्ज है।

लखनऊ पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, गिरोह का होगा भंडाफोड़
X

लखनऊ। लखनऊ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25,000 रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी मोहम्मद शाहरुख उर्फ शाहरुख उर्फ शेरा खान को गाजीपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर नवंबर 2018 में सलमान खान के पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी देने का मामला भी दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शेरा खान लगभग तीन महीने पहले इंदिरा नगर के इरम कॉन्वेंट स्कूल के पास एक महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गया था। गाजीपुर पुलिस स्टेशन और ईस्ट जोन क्राइम टीम की संयुक्त टीम ने 28 मई को बांदा रोड स्थित मजार के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को देखा। जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया।

आरोपी के कब्जे से चोरी की गई चेन, एक अन्य घटना से संबंधित 8,000 रुपये नकद और अपराध में इस्तेमाल हुई बाइक बरामद की गई है।

आरोपी के आपराधिक इतिहास की बात करें तो शेरा खान प्रयागराज का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ करेली, खुल्दाबाद, शाहगंज और धूमनगंज थानों में 15 से 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी, हत्या का प्रयास, बम विस्फोट और अवैध हथियार रखने के मामले शामिल हैं। 2018 में उसने फोन पर अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान और उनके पर्सनल असिस्टेंट को धमकी दी थी।

उसने खुद को छोटा शकील का गुर्गा बताते हुए धमकियां दी थीं। इस मामले में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई थी और यूपी पुलिस की मदद से उसे प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था। 2023 में उसकी एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह खुलेआम रिवॉल्वर लहराते दिख रहा था। साथ ही एक ऑडियो वायरल हुई थी जिसमें वह माफिया डॉन अतीक अहमद के लिए अपनी जान देने और दूसरों की जान लेने की शेखी बघार रहा था।

थाना गाजीपुर में बीएनएस की धारा 304(2) के तहत केस नंबर 151/2026 दर्ज किया गया था। बाद में धारा 317(2) भी जोड़ दी गई। आरोपी के अन्य आपराधिक मामलों की जांच के लिए विभिन्न थानों से जानकारी मांगी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिस टीम की सराहना की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और उसके पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it