Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार में खौफनाक वारदात: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या

बिहार के मोतिहारी जिले के एक युवक को शादीशुदा प्रेमिका के घर जाकर उससे मिलने की सजा अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पुलिस युवक की हत्या को लेकर अब जांच में जुटी है।

बिहार में खौफनाक वारदात: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या
X

गोपालगंज। बिहार के मोतिहारी जिले के एक युवक को शादीशुदा प्रेमिका के घर जाकर उससे मिलने की सजा अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पुलिस युवक की हत्या को लेकर अब जांच में जुटी है।

दरअसल, यह पूरा मामला बिहार के गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव का है। युवक की की पहचान मोतिहारी जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी बादल सिंह (23) के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि शनिवार देर रात बादल अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने मझौलिया गांव स्थित उसके घर पहुंचा था। प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद उसकी बंधक बनाकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही महम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, बादल का जिस महिला से प्रेम संबंध था, उसी के बुलावे पर वह उसके घर पहुंचा था। पुलिस ने इस मामले में युवक की प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

आरोपी प्रेमिका शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। पति से संबंध ठीक नहीं होने के कारण फिलहाल वह मायके में रह रही थी। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी है।

पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

एसडीपीओ राजेश कुमार ने रविवार को कहा कि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में लगी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it