Top
Begin typing your search above and press return to search.

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: याचिका पर विचार करने से इनकार के बाद वापस ली अर्जी

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर और ममता-तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। इसके बाद उनके वकील ने याचिका वापस ले ली है।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: याचिका पर विचार करने से इनकार के बाद वापस ली अर्जी
X

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर और ममता-तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। इसके बाद उनके वकील ने याचिका वापस ले ली है।

कीर्ति आजाद ने अपने खिलाफ दर्ज कथित जबरन वसूली के मामले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह अनुच्छेद 32 के तहत दायर इस याचिका पर सुनवाई की अनुमति नहीं देगा क्योंकि गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण की मांग को लेकर उनकी अर्जी पहले से ही कलकत्ता हाईकोर्ट में लंबित है और हाईकोर्ट उन्हें अंतरिम राहत भी दे चुका है।

इस पर कीर्ति आजाद की ओर से पेश वकील विकास सिंह ने कहा कि वो याचिका वापस लेते हैं। गौरतलब है कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने हाल ही में कीर्ति आजाद को कथित जबरन वसूली के मामले में छह महीने तक गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया है।

कीर्ति आजाद पर एक कारोबारी को धमकाने, उससे जबरन वसूली की रकम मांगने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप हैं। इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

कीर्ति आजाद एक प्रमुख भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। वह 1983 के ऐतिहासिक क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं। वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल की बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से एम-टीएमसी के सांसद हैं। उन्होंने भारत के लिए 7 टेस्ट और 25 वनडे मैच खेले। उन्होंने 1981 में न्यूजीलैंड (वेलिंगटन) के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था।

कीर्ति आजाद को राजनीति विरासत में मिली। उनके पिता भागवत झा आजाद एक स्वतंत्रता सेनानी, केंद्रीय मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके थे।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it