Top
Begin typing your search above and press return to search.

यूपी में फर्जी एनकाउंटरों के जरिए भय और वर्चस्व की राजनीति की जा रही : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रदेश की कानून-व्यवस्था और बिजली संकट को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में फर्जी एनकाउंटरों के जरिए भय और वर्चस्व की राजनीति की जा रही है।

यूपी में फर्जी एनकाउंटरों के जरिए भय और वर्चस्व की राजनीति की जा रही : अखिलेश यादव
X

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रदेश की कानून-व्यवस्था और बिजली संकट को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में फर्जी एनकाउंटरों के जरिए भय और वर्चस्व की राजनीति की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की मर्जी से होने वाला हर एनकाउंटर संदेह के घेरे में है और सत्ता अपनी ताकत दिखाने के लिए पीडीए वर्ग को निशाना बना रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में फर्जी मुठभेड़ अब बड़ा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बन चुकी है। पहले समाज में भाईचारे और मेलजोल की परंपरा थी, लेकिन अब नफरत और डर का माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनकाउंटर की घटनाओं के जरिए लोगों की मानसिकता को हिंसा की ओर मोड़ा जा रहा है और हत्या जैसी घटनाओं को सामान्य बनाने की कोशिश हो रही है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जाति और राजनीतिक पहचान देखकर कार्रवाई की जा रही है। जौनपुर में एक यादव पुजारी के कथित फर्जी एनकाउंटर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पूरा परिवार सामाजिक और मानसिक पीड़ा झेलता है। अखिलेश पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हाल के दिनों में कई परिवार खुलकर सामने आए हैं और उन्होंने फर्जी मुठभेड़ों के आरोप लगाए हैं। इससे साफ है कि प्रदेश में सत्ता के दबाव में कार्रवाई हो रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार अपनी धाक जमाने के लिए एनकाउंटर की राजनीति कर रही है। बिजली संकट को लेकर भी अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार समस्या का समाधान करने में विफल रही है। उनका आरोप था कि भाजपा ने पिछले दस वर्षों में बिजली उत्पादन बढ़ाने के बजाय केवल बिजली दरें बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाला है।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में आज जो बिजली उपलब्ध हो रही है, उसका बड़ा हिस्सा समाजवादी पार्टी सरकार के समय स्थापित परियोजनाओं से आ रहा है। सपा प्रमुख ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर आर्थिक मोर्चे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास के बजाय अंधेरे और अव्यवस्था की ओर धकेल दिया है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it