Top
Begin typing your search above and press return to search.

केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, यात्रा तैयारियों का लिया जायजा

अधिकारियों ने केदारनाथ मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और आपात सेवाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, यात्रा तैयारियों का लिया जायजा
X

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने संयुक्त रूप से केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और आपात सेवाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 22 अप्रैल को कपाट खुलने के साथ ही धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही पीएसी और सीएपीएफ के जवान भी लगातार निगरानी में लगे हुए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सर्विस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें पूरी तरह मुस्तैद हैं। वहीं, एटीएस और बीडीएस की टीमें भी लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं, ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो।

यात्रा के शुरुआती दिनों में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला है। पहले दिन करीब 38 हजार और दूसरे दिन 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। तीसरे दिन भी सुबह 5 बजे से दर्शन की प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है और अब तक 30 हजार से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अपनी टीम के साथ पूरे परिसर का भ्रमण कर यह सुनिश्चित किया कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक और अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें तथा केवल प्रशासन और पुलिस के आधिकारिक मीडिया हैंडल्स से ही सही जानकारी प्राप्त करें। प्रशासन ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा के लिए पूरी व्यवस्था की गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it