Top
Begin typing your search above and press return to search.

Indian Railways: दिल्ली से मऊ के लिए शुरू होगी नियमित एक्सप्रेस ट्रेन, पूर्वांचल के यात्रियों को मिलेगा लाभ

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन का ठहराव कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रखा गया है। रास्ते में यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, जंघई, जौनपुर जंक्शन, शाहगंज, खोरासन रोड और मुहम्मदाबाद स्टेशन पर रुकेगी।

Indian Railways:  दिल्ली से मऊ के लिए शुरू होगी नियमित एक्सप्रेस ट्रेन,  पूर्वांचल के यात्रियों को मिलेगा लाभ
X

नई दिल्लीः पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। रेलवे प्रशासन ने आनंद विहार टर्मिनल और मऊ के बीच नियमित एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह सेवा 24 जून से शुरू होगी, जिससे दिल्ली और पूर्वांचल के बीच यात्रा करने वाले लोगों को अधिक सुविधा मिलेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि गर्मी के मौसम में बढ़ी यात्रियों की संख्या को देखते हुए अभी 04056/04055 नंबर की विशेष ट्रेन चलाई जा रही थी। अब इस विशेष सेवा की जगह 14056/14055 नंबर की नियमित एक्सप्रेस ट्रेन संचालित की जाएगी।

24 जून से दिल्ली और 25 जून से मऊ से होगी शुरुआत

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 14056 आनंद विहार टर्मिनल से 24 जून से नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन दोपहर तीन बजे दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन सुबह करीब 5:45 बजे मऊ पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 14055 मऊ से 25 जून से संचालित होगी। यह सुबह 10:30 बजे मऊ से प्रस्थान करेगी और अगले दिन तड़के तीन बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन का ठहराव कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रखा गया है। रास्ते में यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, जंघई, जौनपुर जंक्शन, शाहगंज, खोरासन रोड और मुहम्मदाबाद स्टेशन पर रुकेगी।

पूर्वांचल के यात्रियों को मिलेगा लाभ

रेलवे के इस निर्णय से दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच सफर करने वाले यात्रियों को नियमित और बेहतर रेल सेवा उपलब्ध होगी। खासकर मऊ और आसपास के जिलों के लोगों को अब विशेष ट्रेनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और उन्हें पूरे वर्ष नियमित एक्सप्रेस सेवा का लाभ मिल सकेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it