Begin typing your search above and press return to search.
सोशल मीडिया यूजर्स के लिए डीडब्ल्यू हिन्दी की नेटिकेट नीति
डीडब्ल्यू अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर यूजर्स को एक स्वस्थ बहस में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता है. हालांकि, परस्पर सम्मान, भाषा की मर्यादा, सही तथ्यों का इस्तेमाल आदि इस बहस का जरूरी हिस्सा हैं

डीडब्ल्यू अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर यूजर्स को एक स्वस्थ बहस में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता है. हालांकि, परस्पर सम्मान, भाषा की मर्यादा, सही तथ्यों का इस्तेमाल आदि इस बहस का जरूरी हिस्सा हैं.
प्रिय यूजर्स,
हमें अपने फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर आपकी टिप्पणियां, विचार और सुझाव पढ़कर खुशी होती है. हम चाहते हैं कि हमारे पाठक रचनात्मक बहस में शामिल हो सकें, कहानियां साझा कर सकें और हमारे बनाए गए कॉन्टेंट पर चर्चा कर सकें. स्वस्थ बहस और चर्चा के दौरान एक दूसरे के लिए सम्मान बनाए रखने के लिए, बेहद जरूरी है कि आप कुछ नियमों का पालन करें.
- हम किसी भी प्रकार के भेदभाव, नस्लवाद, लैंगिक भेदभाव, होमोफोबिया, अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न, धार्मिक अपमान, अभद्र भाषा या घृणा फैलाने वाले भाषण या उसके किसी भी रूप के खिलाफ हैं.
- खास तौर पर हम अपने लेखकों के अपमान और अनादर का विरोध करते हैं.
- हमारे कॉन्टेंट पर जानबूझकर भ्रामक जानकारी फैलाने वाली किसी भी टिप्पणी को पोस्ट करने की इजाजत नहीं है.
- हमारे कॉमेंट सेक्शन का व्यावसायिक या निजी वस्तुओं और सेवाओं के प्रचार के रूप में इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है.
- टिप्पणियों में पता, निजी तस्वीर या टेलीफोन नंबर जैसे निजी डेटा के प्रकाशन की अनुमति नहीं है. अपने हित में, आपको ऐसा कॉन्टेंट पोस्ट करने से बचना चाहिए जो आपके या दूसरों के गोपनीयता और डेटा अधिकारों का उल्लंघन करता हो.
- अगर संभव हो तो, कृपया सुनिश्चित करें कि आपकी टिप्पणियों में उद्धरणों का सही संदर्भ दिया गया हो. कॉपीराइट वाले ऑडियो, वीडियो या तस्वीरें अपलोड करते समय, ध्यान रखें कि कॉन्टेंट का इस्तेमाल करने के अधिकार आपके पास होने चाहिए. किसी भी ऐसे लिंक को छिपाने या हटाने का अधिकार हमारे पास है.
- सभी अक्षरों को कैपिटल अक्षरों में लिखने से बचें क्योंकि इसे मौखिक आक्रामकता के रूप में समझा जा सकता है.
- इन दिशानिर्देशों के उल्लंघन की स्थिति में, हमारे कम्यूनिटी मैनेजर टिप्पणियों को प्लेटफॉर्म से छिपाने या पूरी तरह हटाने का अधिकार रखते हैं.
- लगातार या गंभीर उल्लंघनों के मामले में, हम यूजर्स को अस्थायी या स्थायी रूप से अपने चैनलों से ब्लॉक करने का अधिकार रखते हैं.
- हमारे कम्युनिटी मैनेजरों की मदद के लिए, हम एआई से लैस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं जो हमारे नेटिकेट दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए कई भाषाओं में हमारे चैनलों के कॉमेंट सेक्शन की समीक्षा करता है.
- हम इस नेटिकेट को बदलने और अपडेट करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं. हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे डीडब्ल्यू हिन्दी यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने कॉमेंट पोस्ट कर आप हमारी इस नीति से अपनी सहमति जताते हैं.
हम अपने कॉमेंट सेक्शन में आपके सुझावों, सम्मानजनक बहस और आलोचना का स्वागत करते हैं.
Next Story


