Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! मां-बेटे की बेरहमी से हत्या करने वाला कातिल मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

दिल्ली की गोविंदपुरी में मां बेटे की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! मां-बेटे की बेरहमी से हत्या करने वाला कातिल मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
X

नई दिल्ली। दिल्ली की गोविंदपुरी में मां बेटे की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बदायूं की रहने वाली शारदा देवी (40) अपने पति और परिवार के साथ गोविंदपुरी थाना क्षेत्र के गली नंबर 10 में रहती थीं। शारदा देवी के पति सब्जी का व्यवसाय करते हैं। शारदा देवी बुधवार की रात अपने बेटे 14 वर्षीय खुशहाल के साथ घर में अकेली थीं और पति सब्जी की दुकान लगाने गए हुए थे। इसी बीच घर में घुसकर किसी ने धारदार हथियार से दोनों की निर्मम हत्या कर दी थी।

पिता जब घर के अंदर गया तो किचन में पत्नी और बेटा खून से लथपथ पड़े मिले थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

अब दक्षिण पूर्वी जिले के नारकोटिक्स स्क्वायड की पुलिस टीम के इंचार्ज विष्णु तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुठभेड़ में हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब आरोपी को घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे बदमाश के पैर में गोली लगी और घायल हो कर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी की पहचान सौरभ के रूप में हुईं है।

20 मई को भी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के वेलकम इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अमानुल्लाह कुरैशी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, 19 और 20 मई की दरमियानी रात थाना वेलकम क्षेत्र में गोलीबारी की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम श्याम लाल कॉलेज के पास घटनास्थल पर पहुंची, जहां पता चला कि घायल अमानुल्लाह कुरैशी निवासी गुरुद्वारा मोहल्ला, मौजपुर को उसके परिजन पहले ही गुरु तेग बहादुर अस्पताल लेकर जा चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it