Top
Begin typing your search above and press return to search.

तिरंगा लेकर जंतर-मंतर पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ता, पुलिस ने हिरासत में लिया

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के कार्यकर्ता मंगलवार, 13 अक्टूबर की सुबह पुलिस को चकमा देते हुए जंतर-मंतर तक पहुंच गए.

तिरंगा लेकर जंतर-मंतर पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ता, पुलिस ने हिरासत में लिया
X

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के कार्यकर्ता मंगलवार, 13 अक्टूबर की सुबह पुलिस को चकमा देते हुए जंतर-मंतर तक पहुंच गए. कुछ ही सेकंड बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

जंतर-मंतर पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ता, पुलिस ने हिरासत में लिया

जंतर-मंतर पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ता, पुलिस ने हिरासत में लिया

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के कार्यकर्ता मंगलवार, 13 अक्टूबर की सुबह पुलिस को चकमा देते हुए जंतर-मंतर तक पहुंच गए. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके द्वारा पोस्ट की गई वीडियो में आशुतोष रांका और सौरव दास गेट फांदकर जंतर-मंतर के पास वाली सड़क पर पहुंचते हुए दिखे. इसी सड़क पर सीजेपी ने तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए लंबा प्रदर्शन किया था.

सीजेपी कार्यकर्ता भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर वहां पहुंचे. उनके पहुंचने के कुछ ही सेकंड बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा कि आप प्रतिरोध को डीनोटिफाई नहीं कर सकते. सीजेपी ने यह प्रदर्शन तब किया है जब सोमवार को ही जंतर-मंतर को एक निर्धारित प्रदर्शन स्थल के तौर पर डी-नोटिफाई किया गया है. यानी अब वहां विरोध-प्रदर्शन नहीं हो सकते हैं.

दिल्ली पुलिस ने अब विरोध-प्रदर्शनों के लिए तीन नई जगहें निर्धारित की हैं. इनमें रामलीला मैदान, बुरारी मैदान और सीबीडी ग्राउंड शामिल हैं. जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की लिस्ट से हटाने की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की है. कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शनों को प्रतिबंधित करने और असहमति व्यक्त करने के अधिकार को निशाना बनाने का आरोप लगाया है.


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it