Top
Begin typing your search above and press return to search.

चमोली में भीषण सड़क हादसा: 400 मीटर गहरी खाई में गिरी ईको वैन, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार सुबह एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। देहरादून से अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर लेकर लौट रही एक ईको वैन अनियंत्रित होकर करीब 400-500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

चमोली में भीषण सड़क हादसा: 400 मीटर गहरी खाई में गिरी ईको वैन, 3 लोगों की दर्दनाक मौत
X

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार सुबह एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। देहरादून से अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर लेकर लौट रही एक ईको वैन अनियंत्रित होकर करीब 400-500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब 5:50 बजे ग्राम ल्वाणी के जंगल क्षेत्र में हुई। थराली थाने के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में बांक, लोहाजंग निवासी बलबीर सिंह (52) अपने परिजनों के साथ निजी ईको वैन (यूके 07 डी 2979) से देहरादून लौट रहे थे। सभी स्वर्गीय भजन सिंह के पार्थिव शरीर को गांव ला रहे थे, जिनका देहरादून में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वाहन में कुल छह व्यक्ति सवार थे।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक को संभवतः नींद आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और वह सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। मृतकों की पहचान बलबीर सिंह (50), पुत्र स्व. नारायण सिंह, शांति देवी (48), पत्नी बलबीर सिंह और आंशु बिष्ट (18), पुत्र बलबीर सिंह के रूप में हुई है। वहीं, कविता देवी (32), पत्नी खुशाल सिंह, मयंक सिंह (8), पुत्र खुशाल सिंह और रोशनी (18), पुत्री लक्ष्मण सिंह घायल हैं।

घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को खाई से निकालने के लिए डीडीआरएफ टीम, स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त बचाव अभियान चलाया। थानाध्यक्ष थराली ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों का निरीक्षण किया।

उपजिलाधिकारी थराली को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने कहा कि इस खंड पर सड़क संकरी और खतरनाक है। उन्होंने प्रशासन से बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, गार्ड रेलिंग और साइन बोर्ड लगाने की मांग की है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it