Top
Begin typing your search above and press return to search.

सीबीआई करेगी चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच, डीआईजी रैंक के अधिकारी टीम को करेंगे लीड

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है । 7 सदस्यीय टीम इसकी जांच करेगी। डीआईजी रैंक के अधिकारी टीम को लीड करेंगे।

सीबीआई करेगी चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच, डीआईजी रैंक के अधिकारी टीम को करेंगे लीड
X

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है । 7 सदस्यीय टीम इसकी जांच करेगी। डीआईजी रैंक के अधिकारी टीम को लीड करेंगे।

सीबीआई मंगलवार को कोलकाता पुलिस से जांच अपने हाथ में ले लेगी। पुलिस ने इस केस की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी।

6 मई की देर रात सीएम सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली लगने के बाद उनको विवासिटी अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। गुरुवार देर रात डीजीपी अस्पताल पहुंचे थे।

डीजीपी ने कहा था कि हत्या में इस्तेमाल की गई गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट थी। घटनास्थल से इस्तेमाल किए गए कारतूसों के खोखे और कुछ कारतूस भी बरामद किए गए हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है। फिलहाल मैं इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता।'

राज्य पुलिस सूत्रों ने चश्मदीदों के हवाले से बताया था कि शुरुआत में ऐसा लगा था कि चंद्रनाथ रथ की कार का काफी देर तक एक चार पहिया गाड़ी पीछा कर रही थी। जब उनकी गाड़ी मध्यग्राम के दोहरिया मोड़ पर पहुंची, तब पीछा कर रही गाड़ी ने उनकी कार को ओवरटेक कर रास्ता रोका और हमलावरों ने उन पर गोली चला दी, लेकिन बाद की जांच में पता चला कि चंद्रनाथ रथ की गाड़ी का असल में एक मोटरसाइकिल से पीछा किया जा रहा था।

पुलिस सूत्रों ने बताया था कि जब उनकी गाड़ी दोहरिया मोड़ पर पहुंची, तब एक चारपहिया वाहन ने रास्ता रोका और मोटरसाइकिल सवार ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस सटीक तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि यह पूरी तरह से सुनियोजित हत्या थी और इसमें पेशेवर शूटर शामिल थे।

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने दावा किया था कि चंद्रनाथ रथ की हत्या टीएमसी नेतृत्व की साजिश का नतीजा है। उन्होंने कहा था कि हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारी हार से परेशान होकर यह साजिश रची गई।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it