Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार में आंधी तूफान और दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

बिहार में आंधी तूफान, दीवार गिरने, तेज बारिश और पेड़ गिरने के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पांच लोगों की मौत हो गई। इधर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।

बिहार में आंधी तूफान और दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा
X

पटना। बिहार में आंधी तूफान, दीवार गिरने, तेज बारिश और पेड़ गिरने के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पांच लोगों की मौत हो गई। इधर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के मुजफ्फरपुर में दो, पश्चिम चम्पारण में एक, पूर्वी चम्पारण में एक और मुंगेर में एक व्यक्ति की मृत्यु आंधी तूफान, दीवार गिरने, तेज बारिश और पेड़ गिरने के कारण हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

सीएम ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

मौसम विभाग के मुताबिक, विगत 24 घंटों के दौरान उत्तर मध्य, उत्तर-पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व भागों के अधिकांश स्थानों में, उत्तर-पश्चिम भाग के अनेक स्थानों, दक्षिण-मध्य एवं दक्षिण-पश्चिम भाग के एक या दो स्थानों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है।

पटना मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के अनेक भागों के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके अलावा अगले 5 दिनों के दौरान राज्य के अनेक भागों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it