Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार: CM सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, जल्द होगा कैबिनेट विस्तार

बिहार में अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे चली इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार: CM सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, जल्द होगा कैबिनेट विस्तार
X

पटना। बिहार में अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे चली इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

माना जा रहा है कि इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई। इस मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर इसकी तस्वीर भी साझा की है।

एक्स पर इस मीटिंग की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से प्रेरणा प्राप्त हुई।"

इससे पहले नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और पूर्व मंत्री अशोक चौधरी से भी बातचीत की। इन लगातार बैठकों ने सियासी हलकों में अटकलों को और तेज कर दिया है। इन मुलाकातों को लेकर मंत्रिमंडल विस्तार और जदयू के नेता निशान्त कुमार के शुरू होने वाली बिहार की यात्रा से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

बता दें कि बिहार में 15 अप्रैल को सत्ता परिवर्तन हुआ था। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री के हाथों में ही सभी विभागों की जिम्मेदारी है, जिस पर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित विपक्ष के अन्य नेता भी लगातार सवाल उठाते रहे हैं।

बताया जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में ज्यादातर पुराने चेहरों की वापसी हो सकती है, जबकि भाजपा कुछ नए चेहरों को भी मौका दे सकती है। पिछली सरकार में भाजपा के दो उप मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री थे, जबकि जदयू के खाते में मुख्यमंत्री सहित 9 मंत्री थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it