Top
Begin typing your search above and press return to search.

बरगी डैम हादसा: क्रूज पायलट महेश पटेल ने बताया आंखों देखा मंजर, बोले-खराब मौसम की जानकारी नहीं दी जाती थी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम क्रूज हादसे ने हर किसी के दिल को झकझोर कर रख दिया है। इस क्रूज के पायलट महेश पटेल उस खौफनाक मंजर को भूल नहीं पा रहे हैं। महेश पटेल बातचीत के दौरान उस दिन की पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए भावुक हो गए।

बरगी डैम हादसा: क्रूज पायलट महेश पटेल ने बताया आंखों देखा मंजर, बोले-खराब मौसम की जानकारी नहीं दी जाती थी
X

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम क्रूज हादसे ने हर किसी के दिल को झकझोर कर रख दिया है। इस क्रूज के पायलट महेश पटेल उस खौफनाक मंजर को भूल नहीं पा रहे हैं। महेश पटेल आईएएनएस से बातचीत के दौरान उस दिन की पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए भावुक हो गए।

महेश पटेल ने बताया, "मैं 30 अप्रैल को शाम 5.16 बजे क्रूज लेकर डैम में निकला था। करीब 22 मीटर आगे जाने के बाद क्रूज को लौटाने लगा, तभी मुझे लगा कि बहुत तेज आंधी आ रही है। इसके बाद मैंने डीजे बंद किया और लोगों को लाइफ जैकेट पहनने के लिए कहा। हमें मौसम खराब होने की सूचना पहले से नहीं थी।"

महेश पटेल ने बताया, "जब आंधी आई तो सभी लोग सामान्य थे और बोट किनारे पहुंचने में 10 मिनट की दूरी पर थी। आंधी से बचाव के लिए सहयोगी ने क्रूज के ऊपर लगी तिरपाल काट दी थी। मैंने बोट को किनारे लगाने की बहुत कोशिश की। किनारे से 50-60 मीटर दूर पर ही क्रूज में पानी भरने लगा तो रिसेप्शन पर फोन कर दूसरी बोट भेजने को कहा। किनारे से दूसरी बोट भेजी गई, लेकिन पानी भरने से क्रूज के दोनों इंजन बंद हो गए थे।"

पायलट ने बताया, "जब क्रूज पलट रहा था तो तो ऊपर के डेक पर बैठे लोग लाइफ जैकेट पहनकर पानी में कूद चुके थे, जबकि वह अपनी केबिन में था, जब क्रूज पानी में गिरा तो उसने लाइफ जैकेट पहन ली तभी लहर ने मुझे कुछ दूर फेंक दिया। नीचे के डेक में जो लोग बैठे थे शायद वह नहीं निकल पाए और उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद से वह ठीक से न खा पा रहे हैं और न ही सो पा रहे हैं। वह मंजर मुझे बार-बार दिखाई देता है, लोगों की चीखें सुनाई देती हैं। मैंने लोगों को बचाने की कोशिश की थी लेकिन बचा नहीं सका। यह हादसा जिंदगीभर याद रहेगा।"

महेश पटेल ने बताया कि उन्हें मौसम के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं दी जाती थी। खुद ही मौसम खराब देखकर बोट डैम में नहीं ले जाते थे, लेकिन हादसे के दिन मौसम एकदम सही दिख रहा था। मिनी बोट किनारे से पहुंची और जो लोग लाइफ जैकेट पहने पानी में तैर रहे थे, उन्हें सबसे पहले बचाया।

जबलपुर जिले स्थित बरगी डैम में क्रूज हादसे में अब तक 13 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। क्रूज में कुल करीब 40 से 41 लोग सवार बताए जा रहे थे। घटना के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और प्रशासन पूरी ताकत के साथ राहत कार्य में जुटा हुआ है।




Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it